Multibagger stock : इस PSU ने 3 महीने में 1 लाख रुपये बनाए 2 लाख, अब 7 रुपये डिविडेंड का किया ऐलान

Cochin Shipyard ने एक स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि 7 रुपये के अंतरिम डिविडेंड (interim dividend) के लिए 22 नवंबर की रिकॉर्ड डेट तय की गई है

अपडेटेड Nov 15, 2022 पर 8:39 AM
Story continues below Advertisement
Cochin Shipyard जहाज बनाने और मेंटेनेंस करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी है। इसके यार्ड में सालाना 1.1 लाख टन तक क वेसेल्स बनाने और सालाना 1.25 लाख टन वेसेल्स के रिपेयरिंग की सुविधा है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger stock : कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard Ltd) का शेयर शॉर्ट टर्म में अपने इनवेस्टर्स के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है। इस सरकारी कंपनी के शेयर कीमत महज 3 महीने में दोगुनी हो चुकी है। अब कंपनी ने शेयरहोल्डर्स के लिए 7 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है। Cochin Shipyard ने एक स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर के लिए 70 फीसदी यानी 7 रुपये के अंतरिम डिविडेंड (interim dividend) का ऐलान किया है। इसके लिए मंगलवार, 22 नवंबर की रिकॉर्ड डेट तय की गई है।

    एक महीने में 28 फीसदी भागा शेयर

    लगभग 8,800 करोड़ रुपये की मार्केट वैल्यूएशन के साथ Cochin Shipyard के मिड साइज की सरकारी कंपनी है, जो इंडस्ट्रियल सेक्टर में ऑपरेट करती है। कंपनी ने पिछले 3 महीने में लगभग 100 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। Cochin Shipyard का शेयर इस साल बीएसई पर 16 अगस्त को 335 रुपये के स्तर पर था और 14 अगस्त, 2022 को 669.55 रुपये पर बंद हुआ। वहीं बीते एक साल में शेयर 80 फीसदी, छह महीने में 113 फीसदी और एक महीने में 28 फीसदी का रिटर्न दे चुका है।


    Stocks to Buy: इस फार्मा कंपनी के शेयरों से हो सकती है 43% की तगड़ी कमाई, ICICI सिक्योरिटीज ने दी खरीदने की सलाह

    सितंबर तिमाही में रेवेन्यू में आई कमी

    शिपबिल्डिंग सेग्मेंट में धीमी रफ्तार के चलते कंपनी का रेवेन्यू सितंबर 2022 तिमाही में सालाना आधार पर 1.9 फीसदी की गिरावट के साथ 683 करोड़ रुपये पर रहा। हालांकि तिमाही आधार पर रेवेन्यू 55 फीसदी अधिक रहा। शिप बिल्डिंग सेग्मेंट में मार्जिन में गिरावट के चलते EBITDA भी सालाना आधार पर 3.82 फीसदी गिर गया।

    जहाज बनाती और उनका मेंटेनेंस करती है कंपनी

    कोचीन शिपयार्ड सरकारी कंपनी है। यह जहाज बनाने वाली और मेंटेनेंस करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी है। इसके यार्ड में सालाना 1.1 लाख टन तक क वेसेल्स बनाने और सालाना 1.25 लाख टन वेसेल्स के रिपेयरिंग की सुविधा है। इसे न सिर्फ देश में बल्कि यूरोप और मिडिल- ईस्ट की दिग्गज कंपनियों से भी जहाज बनाने के ऑर्डर मिलते हैं।

    इसे भारतीय नेवी से ऑर्डर मिलते हैं। नेवी से फिलहाल अगली पीढ़ी के मिसाइल वेसेल्स के लिए बातचीत आखिरी चरण में हैं और जल्द ही इसका ऑर्डर कंपनी को मिल सकता है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।