Multibagger stock : कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard Ltd) का शेयर शॉर्ट टर्म में अपने इनवेस्टर्स के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है। इस सरकारी कंपनी के शेयर कीमत महज 3 महीने में दोगुनी हो चुकी है। अब कंपनी ने शेयरहोल्डर्स के लिए 7 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है। Cochin Shipyard ने एक स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर के लिए 70 फीसदी यानी 7 रुपये के अंतरिम डिविडेंड (interim dividend) का ऐलान किया है। इसके लिए मंगलवार, 22 नवंबर की रिकॉर्ड डेट तय की गई है।
