5 रुपये वाले इस पेनी स्टॉक पर विदेशी निवेशक भी हुए फिदा, क्या आपके भी शॉपिंग लिस्ट में है शामिल

पिछले करीब 1 साल की अवधि में यह स्टॉक मल्टीबैगर साबित हुआ है। एनएसई पर 7 मई को इसकी क्लोजिंग प्राइस 2.66 रुपये थी। जो वर्तमान में 5.40 रुपये पर है

अपडेटेड Jun 07, 2022 पर 1:03 PM
Story continues below Advertisement
Vikas Lifecare के शेयर प्राइस हिस्ट्री पर नजर डालें तो इस स्टॉक ने इस साल अपने शेयर धारकों को शानदार रिटर्न दिया है।

Multibagger stock: मल्टीबैगर पेनी स्टॉक Vikas Lifecare कुछ समय से सुर्खियों में है। कंपनी ने हाल में बाजार से 50 करोड़ रुपये की फंड रेजिंग की है। इस फंड रेजिंग में Nomura Singapore Limited, Forbes EMF और AG Dynamic Funds Limited जैसे FPI ने खरीदारी की है। Vikas Lifecare ने अपने इस फंड राइजिंग ड्राइव के तहत कुल 12,50,00,000 इक्विटी शेयर जारी किए है जिसमें से 5,40,00,000 इक्विटी शेयर Forbes EMF को अलॉट किए गए है जबकि 4,40,00,000 इक्विटी शेयर Nomura Singapore को अलॉट किए गए है। वहीं 2,70,00,000 इक्विटी शेयर AG Dynamic Funds Limited के हिस्से में आए है।

कंपनी का यह ऑफर 25 मई 2022 को खुलकर 2 जून 2022 को बंद हुआ था। ये शेयर 4 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आवंटित किए गए।

Multibagger stock: आरती इंडस्ट्रीज ने हिट किया 52 वीक लो, जानिए क्या है यह खरीदारी का सही समय


Vikas Lifecare शेयर प्राइस हिस्ट्री

Vikas Lifecare के शेयर प्राइस हिस्ट्री पर नजर डालें तो इस स्टॉक ने इस साल अपने शेयर धारकों को शानदार रिटर्न दिया है। पिछले 1 महीने में Vikas Lifecare का शेयर 4.60 रुपये से बढ़कर 5.40 रुपये पर आ गया है। इसने 1 महीने में अपने शेयर धारकों को 15 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक इस शेयर ने अपने शेयर धारकों को 25 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है जबकि पिछले 6 महीनों में इसमें 60 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है।

पिछले करीब 1 साल की अवधि में यह स्टॉक मल्टीबैगर साबित हुआ है। एनएसई पर 7 मई को इसकी क्लोजिंग प्राइस 2.66 रुपये थी। जो वर्तमान में 5.40 रुपये पर है। 1 साल की अवधि में यह स्टॉक करीब 101 फीसदी भागा है। Vikas Lifecare का शेयर हाल के सालों का भारतीय स्टॉक मार्केट का एक और जबरदस्त पेनी स्टॉक साबित हुआ है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।