Multibagger stock: मल्टीबैगर पेनी स्टॉक Vikas Lifecare कुछ समय से सुर्खियों में है। कंपनी ने हाल में बाजार से 50 करोड़ रुपये की फंड रेजिंग की है। इस फंड रेजिंग में Nomura Singapore Limited, Forbes EMF और AG Dynamic Funds Limited जैसे FPI ने खरीदारी की है। Vikas Lifecare ने अपने इस फंड राइजिंग ड्राइव के तहत कुल 12,50,00,000 इक्विटी शेयर जारी किए है जिसमें से 5,40,00,000 इक्विटी शेयर Forbes EMF को अलॉट किए गए है जबकि 4,40,00,000 इक्विटी शेयर Nomura Singapore को अलॉट किए गए है। वहीं 2,70,00,000 इक्विटी शेयर AG Dynamic Funds Limited के हिस्से में आए है।
