Credit Cards

Multibagger Stock: एक साल में इस शेयर ने दिया 1800% का रिटर्न, 6 रुपए से 114 रुपए का हुआ शेयर

इस साल अब तक Brightcom Group के शेयरों में 33% की गिरावट आई है लेकिन फिर भी निवेशक मालामाल हैं

अपडेटेड Mar 03, 2022 पर 10:00 AM
Story continues below Advertisement
Multibagger Share: 1 साल में दिया 1800% का रिटर्न

Multibagger Stock: शेयर बाजार के उतारचढ़ाव के बावजूद कुछ शेयर अपनी ग्रोथ बनाए रखते हैं और मल्टीबैगर साबित होते हैं। ऐसा ही एक शेयर Brightcom Group (ब्राइटकॉम ग्रुप) का है। यह शेयर 2021 का मल्टीबैगर पेनीस्टॉक्स साबित हुआ है। सिर्फ एक साल में इस शेयर का प्राइस 6 रुपए से बढ़कर 114 रुपए तक पहुंच गया। यानी इस दौरान निवेशकों को 1800% का रिटर्न मिला।

क्या है शेयर प्राइस हिस्ट्री?

पिछले एक महीने में इस मल्टीबैगर शेयर में गिरावट बनी हुई है। इसकी वजह है कमजोर मार्केट सेंटीमेंट। बाजार गिरने का असर Brightcom Group के शेयरों पर भी पड़ा और ये 177 रुपए से टूटकर 114 रुपए पर आ गए।


पिछले 6 महीने में इस शेयर की चाल देखें तो यह 35.50 रुपए से बढ़कर 114 रुपए तक पहुंच गया। यानी सिर्फ 6 महीनों में इसने 220% का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक Brightcom Group के शेयरों में 33% की गिरावट आई है।

अगर हम इसके एक साल के सफर को देखें तो निवेशकों की खुशी अंदाजा लगाया जा सकता है। 26 फरवरी 2021 को Brightcom Group के शेयर 6.08 रुपए पर बंद हुए थे। जबकि 2 मार्च 2022 को इसके शेयर 113.85 रुपए पर पहुंच गए। और सिर्फ एक साल के भीतर Brightcom Group के शेयरों ने निवेशकों को 1800% का रिटर्न दिया।

निवेशक हुए मालामाल

Brightcom Group के शेयरों की प्राइस हिस्ट्री देखें तो अगर आपने एक 6 महीना पहले इसमें 1 लाख रुपए निवेश किए होता तो आज आपके पास 3.20 लाख रुपए होते। अगर एक साल पहले आपने Brightcom Group के शेयरों में 1 लाख रुपए लगाया होता तो आज आपका निवेश बढ़कर 19 लाख रुपए हो जाता।

HDFC Group की कंपनियों के शेयर गंवा रहे बढ़त, आखिर किन वजहों से जारी है गिरावट

बोनस शेयर देने की तैयारी

Brightcom Group ने अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। कंपनी 2:3 के अनुपात में बोनस शेयर बांटने वाली है। बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट 16 मार्च 2022 है। यानी आपके पास 16 मार्च 2022 तक Brightcom Group के शेयर हैं तो आपको बोनस शेयर मिलेंगे।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।