Vijay Kedia के पोर्टफोलियो वाले Multibagger स्टॉक ने लगातार छठे दिन लगाया अपर सर्किट, क्या है आपके पास

इस स्टॉक में पिछले 6 महीनों से बिकवाली का दबाव देखने को मिला है

अपडेटेड Apr 06, 2022 पर 1:31 PM
Story continues below Advertisement
विजय केडिया के पोर्टफोलियो में शामिल इस स्टॉक ने पिछले 1 साल में 180 प्रतिशत का रिटर्न अपने निवेशकों को दिया है

Vijay Kedia portfolio: सांख्य लैब्स प्राइवेट लिमिटेड (Saankhya Labs Pvt Ltd) में तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) द्वारा 35.60 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के बाद दलाल स्ट्रीट पर ये मल्टीबैगर स्टॉक बुल्स का पसंदीदा शेयर बन गया है। इस मल्टीबैगर टेलीकॉम हार्डवेयर स्टॉक ने आज लगातार छठे ट्रेड सेशन में अपर सर्किट को हिट किया है। आज शेयर बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों में Tejas Networks के शेयर का भाव अपने इंट्रा डे हाई 518.60 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इस शेयर ने सुबह की डील्स में 5 प्रतिशत ऊपरी सर्किट को छुआ।

शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक इस डेवलपमेंट के बाद विजय केडिया पोर्टफोलियो में शामिल इस स्टॉक का आउटलुक पॉजिटिव नजर आ रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि Tejas Networks भारत सरकार के भारत में निर्मित 5G नेटवर्क को 100 प्रतिशत रोल आउट करने वाले प्रमुख लाभार्थियों में से एक होगा। इस बीच टाटा समूह ने भी कंपनी में 64 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल खरीदने की घोषणा की है। बाजार में चर्चा है कि टाटा स्काई के लिए Tejas Networks सर्विसेस का उपयोग टाटा समूह द्वारा किया जायेगा। इससे टेलीकॉम हार्डवेयर कंपनी के बिजनेस में इजाफा देखने को मिल सकता है।

एक्सपर्ट्स को क्यों पसंद आ रहा है ये मल्टीबैगर स्टॉक


Share India के रवि सिंह ने कहा, "Saankhya Labs बेंगलुरू में स्थित एक प्रमुख वायरलेस कम्युनिकेशन और सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस कंपनी है। Saankhya Labs का अधिग्रहण कंपनी के वायरलेस ऑफरिंग्स को बढ़ाएगा और भारत एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसके ग्राहकों की संख्या में बढ़ोत्तरी करेगा।"

खिलाड़ी नंबर 1- सिर्फ 2 दिनों में 1 खिलाड़ी ने 9% और दूसरे ने 6% का रिटर्न दिया, आज कहां लगा रहे हैं दांव

Tejas Networks के शेयरों पर बाजार में क्यों है भारी तेजी

GCL सिक्योरिटीज के रवि सिंघल ने कहा कि टाटा ग्रुप द्वारा Tejas Networks में हिस्सेदारी खरीदने के बाद इसकी उन्नत तकनीक और विशेषज्ञता का उपयोग करके टाटा स्काई द्वारा टेलीकॉम हार्डवेयर कंपनी के लिए अधिक कमाई करने की उच्च संभावना है। 6 महीने के कंसोलिडेशन के बाद हम इस मल्टीबैगर स्टॉक में मजबूत रिबाउंड देख रहे हैं।

Tejas Networks के शेयर के भाव का लेखा-जोखा

Tejas Networks के शेयर 2021 के मल्टीबैगर शेयरों में से एक हैं। विजय केडिया पोर्टफोलियो का ये स्टॉक पिछले 6 महीनों से बिकवाली झेल रहा है। हालांकि इसने अभी भी पिछले एक साल में अपने शेयरधारकों को 180 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दिया है।

Tejas Networks में विजय केडिया की हिस्सेदारी

Tejas Networks के अक्टूबर से दिसंबर 2021 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक विजय केडिया ने अपनी कंपनी केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड (Kedia Securities Private Limited) के जरिए इस कंपनी में निवेश किया है। मिंट में छपी खबर के मुताबिक उनकी Kedia Securities Private Limited के पास Tejas Networks के 39 लाख शेयर हैं। ये हिस्सेदारी टेलीकॉम कंपनी की शुद्ध चुकता पूंजी (net paid-up capital) का लगभग 3.42 प्रतिशत है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।