ये मल्टीबैगर स्टॉक अपने इश्यू प्राइस से अब तक 575% उछला, एक साल में 115% बढ़ा, क्या है आपके पास?

कोई निवेशक आवंटन होने के बाद इसमें अब तक बना रहता तो उसके 1 लॉट का मूल्य 14,940 रुपये अब 1 लाख रुपये हो जाता

अपडेटेड Mar 26, 2022 पर 9:20 AM
किसी ने पब्लिक इश्यू की लिस्टिंग की तारीख को ये स्टॉक खरीदा होता तो आज उसके पैसे तिगुने हो गये होते

हैप्पीएस्ट माइंड्स (Happiest Minds) के शेयर 2021 में मल्टीबैगर शेयरों में से एक रहे हैं। इस आईटी स्टॉक में नए साल की शुरुआत से ही मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। हालांकि लिस्टिंग के बाद से यह मल्टीबैगर स्टॉक अपने शेयरधारकों को शानदार रिटर्न दे रहा है। इसका पब्लिक ऑफर सितंबर 2020 में 165 रुपये से 166 रुपये प्रति इक्विटी शेयर प्राइस बैंड पर आया था। Happiest Minds के आईपीओ ने बीएसई पर 351 रुपये पर और एनएसई पर 350 रुपये पर खुलने के बाद लिस्टिंग की तारीख पर अपने निवेशकों के पैसे को दोगुना कर दिया था।

निवेशकों को मिला Multibagger return

Happiest Minds के शेयर का भाव आज एनएसई पर 1,122 रुपये प्रति शेयर है। इसलिए Happiest Minds के आईपीओ प्राइस बैंड 165 रुपये से 166 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के हिसाब से तुलना करें तो इस मल्टीबैगर स्टॉक में लगभग 575 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यदि कोई निवेशक आईपीओ आवंटन के बाद से अब तक स्टॉक में निवेशित रहा है, तो उसका एक लॉट मूल्य यानी की 14,940 रुपये अब 1 लाख रुपये से अधिक हो गये होते।


वहीं अगर किसी निवेशक ने पब्लिक इश्यू की मजबूत लिस्टिंग के बाद लिस्टिंग की तारीख को स्टॉक खरीदा होता, तो उसका पैसा आज 3 गुना से ज्यादा बढ़ जाता।

टाटा ग्रुप के 29 में से 12 स्टॉक्स ने FY22 में दिखाई 100% की तेजी, क्या आपके पास है इसमें से कोई

लिस्टिंग से अब तक कब कितना रहा Happiest Minds के शेयरों का भाव

Happiest Minds के शेयर बीएसई और एनएसई पर 17 सितंबर 2020 को बंपर प्रीमियम पर लिस्ट किए गए थे। पिछले एक साल में यह मल्टीबैगर स्टॉक 522 रुपये से 1122 रुपये के स्तर तक बढ़ गया है, इस अवधि में लगभग 115 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हालांकि यह आईटी शेयर पिछले 6 महीने से बिकवाली के दबाव में है। पिछले 6 महीनों में Happiest Minds के शेयर 1422 रुपये से गिरकर 1122 रुपये हो गए हैं, इस अवधि में इसमें लगभग 21 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि शेयर ने अपने हालिया निचले स्तर से मजबूत रिबाउंड दिखाया है। पिछले एक महीने में Happiest Minds के शेयर का भाव लगभग 975 रुपये से बढ़कर 1122 रुपये हो गये हैं, जो इस अवधि में लगभग 15 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

Happiest Minds के IPO के डिटेल्स

Happiest Minds का आईपीओ सितंबर 2020 में प्राइमरी मार्केट में ₹165 से ₹166 प्रति इक्विटी शेयर के प्राइस बैंड पर आया था। पब्लिक इश्यू का उद्देश्य ₹702.02 करोड़ रुपये जुटाना था। Happiest Minds के शेयर 17 सितंबर 2020 को एनएसई और बीएसई दोनों पर 100 प्रतिशत से अधिक के बंपर प्रीमियम पर लिस्ट हुए थे।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।