Multibagger Stock : ब्रांडेड कपड़े बनाने वाली इस कंपनी ने 6 महीने में दिया 134% रिटर्न, क्या अभी भी है मौका?

Kewal Kiran के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अपने शेयरहोल्डर्स को 3 रुपये प्रति शेयर का पहला अंतरिम डिविडेंड (interim dividend) देने का ऐलान किया

अपडेटेड Oct 30, 2022 पर 9:46 AM
Story continues below Advertisement
Kewal Kiran Clothing ने सितंबर तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 44.82 फीसदी की ग्रोथ के साथ 39.13 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Kewal Kiran Clothing Share : एक साल में इनवेस्टर्स को 106 फीसदी रिटर्न देने के साथ यह स्मॉलकैप शेयर मल्टीबैगर साबित हो रहा है। खास बात यह है कि इस शेयर ने हाल में अच्छे नतीजों के साथ शेयरहोल्डर्स के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है। यहां यहां केवल किरन क्लोदिंग लिमिटेड (KKCL) की बात कर रहे हैं। यह कंपनी भारत में ब्रांडेड क्लोदिंग बनाने वाली टॉप मैन्युफैक्चरर में से एक है। Kewal Kiran किलर, इजीस, लॉमैनपीजी3 और इंटिग्रिटी सहित भारत के कई जाने माने क्लोदिंग ब्रांड्स की डिजाइन, मैन्युफैक्चर और मार्केटिंग आदि के काम से जुड़ी है।

    3 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देगी कंपनी

    Kewal Kiran के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अपने शेयरहोल्डर्स को 3 रुपये प्रति शेयर (30 फीसदी) का पहला अंतरिम डिविडेंड (interim dividend) देने का ऐलान किया। इसका पेमेंट 14 नवंबर, 2022 को या उसके बाद किया जाएगा।


    Kewal Kiran Clothing ने सितंबर तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 44.82 फीसदी की ग्रोथ के साथ 39.13 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। वहीं सेल्स सालाना आधार पर 29.28 फीसदी बढ़कर 226.34 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई। वहीं, एबिटडा मार्जिन 370 बीपीएस बढ़कर 22.1 फीसदी हो गया।

    Multibagger Stock: 25 हजार के निवेश पर बनाया करोड़पति, झुनझुनवाला के कारोबारी साझीदार ने भी लगाया है दांव

    एक साल में दिया 106 फीसदी रिटर्न

    शुक्रवार, 28 अक्टूबर को Kewal Kiran Clothing का शेयर बीएसई पर 0.81 फीसदी मजबूत होकर 499.85 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। स्टॉक बीते एक साल में 105.76 फीसदी और 2022 में अभी तक 115.47 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। शेयर ने पिछले छह महीने में 134.74 फीसदी और पिछले एक महीने में 22.84 फीसदी रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

    ICICI Direct की क्या है सलाह

    Kewal Kiran Clothing Ltd के दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद ICICI Direct Research ने स्टॉक के लिए खरीद की सलाह बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने कहा, ब्रांडेड अपैरल कंपनियों में KKCL सबसे ज्यादा मार्जिन वाली कंपनियों में से एक है। कंपनी के पास मजबूत ब्रांड पोर्टफोलियो और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 580 रुपये का टारगेट दिया है।

    डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।