Multibagger Stock: ट्रांसफॉर्मर, इलेक्ट्रिक मोटर्स, लिफ्ट के लिए गियरलेस मशीन जैसे अहम प्रोडक्ट बनाने वाली दिग्गज कंपनी भारत बिजली (Bharat Bijlee) निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है। महज 25 हजार रुपये के निवेश पर ही इसने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है।
दमदार खरीदारी के चलते पिछले कारोबारी दिन इसके शेयर एक साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे। शुक्रवार 28 अक्टूबर को बीएसई पर यह 4.20% की तेजी के साथ 2405.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस स्टॉक में दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया ने भी दांव लगाया हुआ है। इसका मार्केट कैप 1,359.48 करोड़ रुपये है।
25 हजार के निवेश पर बना दिया करोड़पति
भारत बिजली के शेयर 19 अक्टूबर 2001 को 5.85 रुपये के भाव (Bharat Bijlee Share Price) पर थे जो अब बढ़कर 2422.85 रुपये पर पहुंच चुका है। इसका मतलब हुआ कि उस समय भारत बिजली में लगाए हुए 25 हजार रुपये इस समय 1.03 करोड़ रुपये की पूंजी बन जाती।
पिछले साल 29 अक्टूबर 2021 को यह 1322.70 रुपये के भाव पर था जो एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इसके बाद इसमें खरीदारी का रूझान लौटा और 28 अक्टूबर 2022 को 2437.85 रुपये के भाव पर पहुंच गया। यह पिछले 52 हफ्ते का रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है। हालांकि मुनाफावसूली के चलते यह थोड़ा फिसलकर 2405.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ।
कचोलिया की 1.8 फीसदी हिस्सेदारी
बीएसई पर मौजूद कंपनी के सितंबर 2022 तिमाही नतीजे के मुताबिक दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया के पास भारत बिजली के 1,01,350 शेयर हैं। यह कंपनी में 1.79 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। कचोलिया के पोर्टफोलियो में 41 शेयर हैं जिनकी वैल्यू करीब 1905.4 करोड़ रुपये है। कचोलिया ने हॉस्पिटैलिटी, एजुकेशन, इंफ्रा, मैन्यूफैक्चरिंग और केमिकल शेयरों में पैसे लगाए हैं। कचोलिया ने राकेश झुनझुनवाला समेत अन्य कुछ लोगों के साथ मिलकर हंगामा डिजिटल मीडिया एंटरटेनमेंट की शुरुआत की थी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।