Stock Tips: ऑटो सेक्टर में रिकवरी पर इस स्टॉक्स में दिख रहा दम, ढाई साल में मिला 288% रिटर्न, आगे भी दमदार तेजी का रूझान

Stock Tips: कॉर्बन ब्लैक (Carbon Black) बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी पीसीबीएल (PCBL) के शेयर ढाई साल में 288 फीसदी उछले हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स को इसमें आगे भी तेजी का रूझान दिख रहा है

अपडेटेड Oct 29, 2022 पर 5:03 PM
Story continues below Advertisement
PCBL देश की सबसे बड़ी कॉर्बन ब्लैक कंपनी है और इसका कारोबार 45 से अधिक देशों में फैला हुआ है। (Image- Pixabay)
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stock Tips: कॉर्बन ब्लैक (Carbon Black) बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी पीसीबीएल (PCBL) के शेयर ढाई साल में 288 फीसदी उछले हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स को इसमें आगे भी तेजी का रूझान दिख रहा है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इसमें निवेश के लिए 170 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है जो मौजूदा भाव से 31 फीसदी अपसाइड है।

    इसके शेयर बीएसई पर 28 अक्टूबर को 129.65 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले पांच दिनों में यह 7 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। पीसीबीएल का मार्केट कैप 4,893.80 करोड़ रुपये है। पीसीबीएल का पूर्व नाम फिलिप्स कॉर्बन ब्लैक है। कॉर्बन ब्लैक का इस्तेमाल टायरों में रीइंफोर्सिंग मैटेरिटल के रूप में किया जाता है।

    एक्सपर्ट्स क्यों लगा रहे हैं दांव


    पीसीबीएल देश की सबसे बड़ी कॉर्बन ब्लैक कंपनी है और इसका कारोबार 45 से अधिक देशों में फैला हुआ है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के एनालिस्ट्स के मुताबिक घरेलू ऑटो सेक्टर में वॉल्यूम रिकवरी से कंपनी को फायदा मिलेगा, खासतौर से कॉमर्शियल व्हीकल्स डोमेन में रिकवरी से। इसका मार्जिन प्रोफाइल हेल्दी है और बिजनेस मॉडल भी कैपिटल एफिसिएंट है। ऐसे में ब्रोकरेज फर्म ने इसमें निवेश के लिए 170 रुपये का टारगेट प्राइस (PCBL Share Price) तय किया है।

    Conservative Hybrid Fund: कम रिस्क वाली योजनाओं के लिए इन स्टॉक्स पर म्यूचुअल फंडों का भरोसा, चेक करें अपना पोर्टफोलियो

    15% डिस्काउंट पर मिल रहे हैं शेयर

    पीसीबीएल के शेयर इस साल 24 फरवरी 2022 को 89.03 रुपये के भाव पर थे जो एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इसके बाद शेयरों की खरीदारी बढ़ी और 16 सितंबर 2022 तक यह करीब 73 फीसदी मजबूत होकर 153.75 रुपये के भाव पर पहुंच गया। यह पिछले 52 हफ्ते का रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है। हालांकि इसके बाद शेयरों में गिरावट का रूझान दिखा और अब तक यह करीब 16 फीसदी फिसल चुका है। मार्केट एक्सपर्ट्स इसमें निवेश का बेहतर मौका देख रहे हैं।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।