Conservative Hybrid Fund: कम रिस्क वाली योजनाओं के लिए इन स्टॉक्स पर म्यूचुअल फंडों का भरोसा, चेक करें अपने पोर्टफोलियो
Conservative Hybrid Fund: बाजार की उतार-चढ़ाव से घबराने वाले निवेशक ऐसी योजनाओं में निवेश करते हैं जिसमें निवेश का रिस्क कम हो। ऐसे निवेशकों के लिए कंजर्वेटिव हाइब्रिड फंड्स आकर्षक विकल्प है
Conservative Hybrid Fund: बाजार की उतार-चढ़ाव से घबराने वाले निवेशक ऐसी योजनाओं में निवेश करते हैं जिसमें निवेश का रिस्क कम हो। ऐसे निवेशकों के लिए कंजर्वेटिव हाइब्रिड फंड्स आकर्षक विकल्प है। इसमें मुख्य रूप से डेट सिक्योरिटीज में पैसे लगाए जाते हैं और 10-25 फीसदी निवेश इक्विटी में किया जाता है। इस प्रकार के फंड्स का कुछ पैसा आकर्षक रिटर्न हासिल करने के लिए इक्विटी में लगाया जाता है।
चूंकि यह लो-रिस्क स्कीम है तो फंड मैनेजर ब्लू-चिप स्टॉक्स (Blue Chip Stocks) को प्रमुखता देते हैं जिसमें उतार-चढ़ाव कम होता है। बाजार में अभी 21 कंजेक्यूटिव हाइब्रिड फंड्स हैं। ये फंड्स जिन स्टॉक्स को चुनते हैं, उनमें से टॉप-10 के बारे में नीचे बताया जा रहा है। ये आंकड़े 30 सितंबर 2022 तक के हैं और इसे ACEMF ने कंपाइल किया है।
निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक आईसीआईसीआई बैंक में एलआईसी एमएफ डेट हाइब्रिड, नावी रेगुलर सेविंग्स और सुंदरम डेट ओरिएंटेड हाइब्रिड फंड समेत 19 योजनाओं के तहत पैसे निवेश किए जा रहे हैं। इसमें म्यूचुअल फंडों को 429 करोड़ रुपये लगा है।
HDFC Bank
निजी सेक्टर में देश के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक में डीएसपी रेगुलर सेविंग्स, एचएसबीसी रेगुलर सेविंग्स और यूटीआई रेगुलर सेविंग्स फंड्स समेत 17 योजनाओं के जरिए 249 करोड़ रुपये निवेश किया गया है।
Axis Bank
एक्सिस बैंक में 15 योजनाओं का पैसा लगा है। नावी रेगुलर सेविंग्स, डीएसपी रेगुलर सेविंग्स और सुंदरम डेट ओरिएंटेड हाइब्रिड फंड समेत 15 योजनाओं के जरिए इसमें 133 करोड़ रुपये लगाए गए हैं।
Infosys
आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफोसिस में एलआईसी एमएफ डेट हाइब्रिड, एचएसबीसी रेगुलर सेविंग्स और यूटीआई रेगुलर सेविंग्स फंड समेत 15 योजनाओं के तहत 226 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज में नावी रेगुलर सेविंग्स, बैंक ऑफ इंडिया कंजर्वेटिव हाइब्रिड और एलआईसी एमएफ डेट हाइब्रिड फंड समेत 15 योजनाओं के तहत म्यूचुअल फंडों ने 125 करोड़ रुपये निवेश किया है।
State Bank Of India
देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में बैंक ऑफ इंडिया कंजर्वेटिव हाइब्रिड, एचडीएफसी हाइब्रिड डेट और कोटक डेट हाइब्रिड फंड समेत 15 योजनाओं के तहत म्यूचुअल फंडों ने निवेश किया है। एसबीआई में म्यूचुअल फंडों की निवेश वैल्यू 179 करोड़ रुपये है।
Bharti Airtel
टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल में म्यूचुअल फंडों की निवेश वैल्यू 228 करोड़ रुपये है। इसमें आईसीआईसीआई प्रू रेगुलर सेविंग्स, नावी रेगुलर सेविंग्स और फ्रैंकलिन इंडिया डेट हाइब्रिड फंड समेत 14 योजनाओं के तहत भारती एयरटेल में निवेश किया गया है।
Larsen & Toubro
एलएंडटी में म्यूचुअल फंडों ने 76 करोड़ रुपये लगाए हैं। इसमें सुंदरम डेट ओरिएंटेड हाइब्रिड, एलएंडटी कंजर्वेटिव हाइब्रिड और फ्रैंकलिन इंडिया डेट हाइब्रिड फंड समेत 13 योजनाओं के तहत निवेश किया जा रहा है।
Sun Pharmaceutical Industries
फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी सन फार्मा में बैंक ऑफ इंडिया कंजर्वेटिव हाइब्रिड, नावी रेगुलर सेविंग्स और एचएसबीसी रेगुलर सेविंग्स फंड समेत 13 योजनाओं के तहत पैसे लगा है। सन फार्मा में म्यूचुअल फंडों को 46 करोड़ रुपये लगा हुआ है।
Hindustan Unilever
एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान यूनीलीवर में एलआईसी एमएफ जेट हाइब्रिड, एलएंडटी कंजर्वेटिव हाइब्रिड और बैंक ऑफ इंडिया कंजर्वेटिव हाइब्रिड फंड समेत 11 योजनाओं के तहत निवेशकों का 27 करोड़ रुपये निवेश किया गया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।