Multibagger Stock: कोरोना काल के इस दौर में जहां पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था में सुस्ती छाई हुई थी, वहां शेयर बाजार के कुछ शेयरों ने अपने निवेशकों को मालामाल करने में कसर नहीं छोड़ी। कोरोना काल में स्टॉक मार्केट में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। इस दौरान दिग्गज शेयरों के मुकाबले पेनी स्टॉक्स (penny stocks) ने भी अपने निवेशकों को मोटा मुनाफा दिया है।
ऐसे ही सिम्प्लेक्स पेपर्स के स्टॉक (Simplex Papers shares) 2021 में मल्टीबैगर शेयरों में से एक है। इस कंपनी के शेयर 31 जुलाई 2020 को करीब 54 पैसे पर बंद हुए थे और आज कंपनी के शेयर करीब 57.35 रुपये के लेवल पर पहुंच गए। इस अवधि में यानी करीब डेढ़ साल में इसकी कीमत में 16 गुना बढ़ोतरी देखने को मिली है।
अगर इस मल्टीबैगर शेयर के इतिहास पर नजर डालें तो पिछले 5 कारोबारी सत्रों में अपने शेयरहोल्डर्स को इस स्टॉक ने 21.50 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले एक महीने में यह मल्टीबैगर पेनी स्टॉक 22.30 रुपये प्रति शेयर के स्तर से बढ़कर 57.35 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। जो कि इस अवधि में 155 फीसदी की बढ़ोतरी दिखाता है। पिछले 6 महीने में यह अल्फा स्टॉक 2.87 रुपये के स्तर से बढ़कर 57.35 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इस अवधि में करीब 1900 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली।
इसी तरह यह मल्टीबैगर स्टॉक पिछले 1 साल में 0.84 रुपये यानी 84 पैसे से बढ़कर 57.35 के स्तर पर पहुंच गया। इस अवधि में 6700 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। इसी तरह पिछले 18 महीनों में, यह मल्टीबैगर स्टॉक 0.54 रुपये बढ़कर 57.35 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इस अवधि में इसमें 10,500 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली।
सिम्पलेक्स पेपर्स के शेयर के इतिहास से यह पता चलता है कि अगर किसी निवेशक ने एक हफ्ते पहले इस मल्टीबैगर पेनी स्टॉक मे 47.25 रुपये के के भाव से अगर किसी ने 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज उसके 1 लाख रुपये 1.21 लाख रुपये हो गए होंगे। अगर किसी निवेशक ने एक महीना पहले इस मल्टीबैगर स्टॉक में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो उसके 1 लाख रुपये आज 2.55 लाख रुपये हो जाते। अगर कोई निवेशक 6 महीना पहले इसमें 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो उसके 1 लाख रुपये आज 20 लाख रुपये बन जाते।
इसी तरह अगर कोई निवेशक एक साल पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज उसके 1 लाख रुपये 68 लाख रुपये हो गए होते। इसी तरह किसी निवेशक ने इसमें 16 महीना पहले 0.54 रुपये के भाव से 1 लाख रुपये निवेश करने पर आज उसके 1 लाख रुपये 1.06 करोड़ रुपये बन गए होते।