Multibagger Stock: इस शेयर ने 2021 में दिया 260% रिटर्न, फिर भी आशीष कचोलिया ने लगाया बड़ा दांव

Multibagger Stock Sastasundar Ventures touches upper cercuit as Ashish Kacholia invests

अपडेटेड Dec 28, 2021 पर 11:34 AM
आशीष कचोलिया को बाजार के छुपेरुस्तम शेयरों को खरीदने के लिए जाना जाता है

Ashish Kacholia : देश के टॉप इनवेस्टर्स में शुमार और स्टॉक मार्केट ट्रेडर आशीष कचोलिया को मिडकैप और स्मालकैप सेगमेंट से ऐसे बेहतरीन शेयरों को खरीदने के लिए जाना जाता है, जिनमें गजब की कमाई कराने की संभावनाएं हों। इस दिग्गज इनवेस्टर ने सोमवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर एक ब्लॉक डील में मल्टीबैगर स्टॉक सस्तासुंदर वेंचर्स लि. (Sastasundar Ventures) के शेयर खरीदे थे।

कचोलिया ने खरीदे कंपनी के 2.25 लाख शेयर

एनएसई के बल्क डाटा के मुताबिक, इनवेस्टर ने 27 दिसंबर को एक ब्लॉक डील के जरिए एनएसई पर 447 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से कंपनी के 2,25,000 (2.25 लाख) शेयर खरीदे हैं। बीएसई शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, सितंबर, 2021 तक उनके पास पहले से सस्तासुंदर वेंचर्स के 3,30,785 शेयर यानी 1.04 फीसदी हिस्सेदारी थी। अप्रैल-जून की अवधि में कचोलिया के पास कंपनी की कोई हिस्सेदारी नहीं थी।

दूसरी तरफ, सोमवार को एक अन्य ब्लॉक डील में माइक्रोसेक विजन ट्रस्ट ने एनएसई पर 447 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर कंपनी के 2,25,000 शेयर बेचे थे।


इस साल दिया 260 फीसदी रिटर्न

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में ही बीएसई पर सस्तासुंदर वेंचर्स में 467 रुपये पर 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया था। स्टॉक ने इस साल 260 फीसदी से ज्यादा का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। जनवरी की शुरुआत में यह शेयर 125 रुपये के स्तर पर था।

1,630 करोड़ का कचोलिया का पोर्टफोलियो

आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में हॉस्पिटैलिटी, एजुकेशन, इन्फ्रा और मैन्युफैक्चरिंग स्टॉक्स शामिल हैं। वह देश के उन दिग्गज इनवेस्टर्स में शामिल हैं, जिन पर स्टॉक मार्केट पार्टिसिपैंट्स खासी नजर रखते हैं। ट्रेंडीलाइन के मुताबिक, 1,630 करोड़ रुपये की नेटवर्क के साथ उनके पोर्टफोलियो में 27 कंपनियों के स्टॉक मौजूद हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।