इस Debt-free स्टॉक ने 5 साल में दिया 232% रिटर्न, अब क्या करें निवेशक?

Multibagger stock: Tech Mahindra के शेयर ने 5 साल में एनएसई निफ्टी की तुलना में दोगुने से भी ज्यादा रिटर्न दिया है

अपडेटेड Dec 07, 2021 पर 4:19 PM
techmahindra

भले ही ग्लोबल इकोनॉमी बीते डेढ़ साल से कोविड-19 महामारी से जूझ रही है और नए Omicron वैरिएंट की चुनौती सामने बनी हुई है, इसके बावजूद भारतीय शेयर बाजार इस अवधि में अच्छा रिटर्न दिलाने में कामयाब रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में शेयर मल्टीबैगर स्टॉक (multibagger stocks) की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इन मल्टीबैगर स्टॉक्स में भारतीय बाजार के कुछ ऐसे छिपे हुए नगीने शामिल हैं, जिन्होंने प्रमुख बेंचमार्क सूचकांकों से खासा ज्यादा रिटर्न दिया है। टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ऐसे ही स्टॉक्स में से एक है, जिसने पिछले 5 साल के दौरान बेंचमार्क से खासा ज्यादा रिटर्न दिया है।

टेक महिंद्रा ने एनएसई निफ्टी से दिया खासा ज्यादा रिटर्न

लाइवमिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) में पिछले 5 साल के दौरान 232 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई है, जबकि एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) ने इस दौरान लगभग 108 फीसदी रिटर्न दिया है। इसका मतलब है कि टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने 50 स्टोक वाले बेंचमार्क इंडेक्स से ज्यादा रिटर्न दिया है। हालांकि स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट्स इसको लेकर अभी भी उत्साहित हैं, क्योंकि यह एक कर्ज मुक्त कंपनी है और दुनिया भर में ओमीक्रोन (Omicron) का खतरा बढ़ने के बीच, आईटी कंपनियों के वैश्विक स्तर पर महंगाई में बढ़ोतरी से बेअसर रहने का अनुमान है।

Multibagger Stock: इस शेयर ने निवेशकों को कर दिया मालामाल, सिर्फ 16 महीने में 1 लाख रुपये बन गए 1 करोड़ रुपये


कर्ज मुक्त कंपनी है टेक महिंद्रा

कर्ज मुक्त कंपनी के स्टॉक पर बात करते हुए, ट्रस्टलाइन सिक्योरिटीज में रिसर्च एनालिस्ट अंकुर सारस्वत ने कहा, “टेक महिंद्रा के शेयर पूर्व में अच्छा रिटर्न देने में कामयाब रहे हैं और आगे भी इसमें शेयरधारकों की पूंजी बढ़ने का क्रम बना रह सकता है। यह काफी हद तक कर्ज मुक्त कंपनी है, क्योंकि उसका मौजूदा डी/ई रेश्यो 0.07 के मल्टीपल पर है।” उन्होंने निवेशकों को किसी भी गिरावट की स्थिति में टेक महिंद्रा में खरीदारी की सलाह दी है।

Debt mutual funds हुए सतर्क और बढ़ाई कैश पोजिशन, जानिए क्यों बदली रणनीति

5जी से होगा खासा फायदा

टेक महिंद्रा के स्टॉक में संभावित मजबूती की वजह बताते हुए, जीसीएल सिक्योरिटीज के वाइस चेयरमैन रवि सिंघल ने कहा, “टेक महिंद्रा एक आईटी कंपनी है और ओमीक्रोन (Omicron) के खतरे के कारण, वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ने का अनुमान है। लेकिन, आईटी कंपनियों पर इस नए कोविड वायरस से ग्लोबल इकोनॉमी पर पड़ने वाले असर से सबसे कम प्रभावित होने का अनुमान है। इस प्रकार, आने वाले दौर में सेक्टर की दूसरी कंपनियों की तुलना में टेक महिंद्रा के बेहतर रिजल्ट देने का अनुमान है। इसके अलावा, इसके आगे 5जी से खासा फायदा होने का अनुमान है, क्योंकि यह दूरसंचार कंपनियों को हार्डवेयर इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराती है। इसलिए, स्टॉक में लॉन्ग टर्म में अच्छी मजबूती आने का अनुमान है।”

शॉर्ट टर्म में 1,650 के स्तर पर जा सकता है शेयर

निवेशकों को टेक महिंद्रा के शेयर में खरीदारी की सलाह देते हुए चॉइस ब्रोकिंग के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमीत बगाडिया ने कहा, “चार्ट पैटर्न पर आईटी स्टॉक खासा अच्छा नजर आ रहा है और शॉर्ट टर्म में यह 1,650 रुपये तक जा सकता है। 1,500 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ इस स्टॉक में खरीदारी की जा सकती है।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।