Multibagger stock 2022: नए साल 2022 की शुरुआत के एक महीने से भी कम समय में कई स्मॉल-कैप शेयरों ने अपने शेयरधारकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। भारतीय शेयर बाजार में एक हफ्ते से ज्यादा समय से कमजोरी रहने के बावजूद ऐसा हुआ है। जोडियेक एनर्जी (Zodiac Energy) के शेयर उनमें से एक हैं। यह एनर्जी स्टॉक 31 दिसंबर 2021 को एनएसई पर 60.05 रुपये के बंद भाव से बढ़कर एनएसई पर आज 143.90 रुपये हो गया है, जिससे 2022 में लगभग इस स्टॉक ने 140 प्रतिशत की तेजी दिखाई है।
Zodiac Energy के शेयर प्राइस का सफरनामा
पिछले 5 सत्रों में, 2022 का यह मल्टीबैगर स्टॉक 118.45 रुपये से 143.90 रुपये तक बढ़ गया है। इस अवधि में लगभग 21.50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। स्टॉक एनएसई पर 31 दिसंबर 2021 को 60.05 पर बंद हुआ है और आज यह 143.90 रुपये तक बढ़ गया है, इसका मतलब है कि ये स्टॉक 2022 में मल्टीबैगर स्टॉक में से एक है।
यह 2021 में भी मल्टीबैगर शेयरों में से एक रहा है। पिछले एक महीने में यह 49.50 रुपये से बढ़कर 143.90 रुपये हो गया है। इतने समय में लगभग 190 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले 6 महीनों में यह मल्टीबैगर स्टॉक 32.10 रुपये से 143.90 रुपये तक बढ़ गया है, जो इस छोटे समय अवधि में इसमें लगभग 350 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
Zodiac Energy शेयर का विवरण
Zodiac Energy Limited भारत में तेजी से उभरती क्लीन एनर्जी सॉल्यूशन कंपनियों में से एक है। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार इसका बाजार पूंजीकरण 210 करोड़ रुपये है और वर्तमान में यह 143.90 रुपये के अपने 52-हफ्ते के उच्च स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसका 52-हफ्ते का निचला स्तर 32.10 रुपये प्रति शेयर है। एनएसई पर Zodiac Energy के शेयरों का आज का ट्रेड वॉल्यूम 6,036 है। 'B' ग्रुप के लिस्टेड स्टॉक का बुक वैल्यू प्रति शेयर 19.12 रुपये है जबकि इसका 20 डेज एवरेज वॉल्यूम 78,151 है।
क्या आपको ये multibagger stock अभी खरीदना चाहिए?
शेयर बाजार के एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह मल्टीबैगर स्टॉक 'सर्किट टू सर्किट' ('circuit to circuit') ट्रेड करने वाला स्टॉक है और मौजूदा स्तरों पर ताजा पोजीशन लेने से बचना चाहिए।