Get App

Multibagger stock: इस एनर्जी स्टॉक ने जनवरी महीने में दिया 140% रिटर्न, क्या है आपके पास, जानें फ्रेश खरीदारी करनी चाहिए या नहीं

इस स्टॉक का 52-हफ्ते के उच्च स्तर 143.90 रुपये है जबकि 52-हफ्ते का निचला स्तर 32.10 रुपये है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 27, 2022 पर 11:36 AM
Multibagger stock: इस एनर्जी स्टॉक ने जनवरी महीने में दिया 140% रिटर्न, क्या है आपके पास, जानें फ्रेश खरीदारी करनी चाहिए या नहीं
पिछले 6 महीनों में इस स्टॉक में 350 प्रतिशत की तेजी देखी गई है

Multibagger stock 2022: नए साल 2022 की शुरुआत के एक महीने से भी कम समय में कई स्मॉल-कैप शेयरों ने अपने शेयरधारकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। भारतीय शेयर बाजार में एक हफ्ते से ज्यादा समय से कमजोरी रहने के बावजूद ऐसा हुआ है। जोडियेक एनर्जी (Zodiac Energy) के शेयर उनमें से एक हैं। यह एनर्जी स्टॉक 31 दिसंबर 2021 को एनएसई पर 60.05 रुपये के बंद भाव से बढ़कर एनएसई पर आज 143.90 रुपये हो गया है, जिससे 2022 में लगभग इस स्टॉक ने 140 प्रतिशत की तेजी दिखाई है।

Zodiac Energy के शेयर प्राइस का सफरनामा

पिछले 5 सत्रों में, 2022 का यह मल्टीबैगर स्टॉक 118.45 रुपये से 143.90 रुपये तक बढ़ गया है। इस अवधि में लगभग 21.50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। स्टॉक एनएसई पर 31 दिसंबर 2021 को 60.05 पर बंद हुआ है और आज यह 143.90 रुपये तक बढ़ गया है, इसका मतलब है कि ये स्टॉक 2022 में मल्टीबैगर स्टॉक में से एक है।

यह 2021 में भी मल्टीबैगर शेयरों में से एक रहा है। पिछले एक महीने में यह 49.50 रुपये से बढ़कर 143.90 रुपये हो गया है। इतने समय में लगभग 190 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले 6 महीनों में यह मल्टीबैगर स्टॉक 32.10 रुपये से 143.90 रुपये तक बढ़ गया है, जो इस छोटे समय अवधि में इसमें लगभग 350 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें