Multibagger stock: किसी स्टॉक में निवेश करना किसी बिजनेस में निवेश करने की तरह ही होता है। कोई भी बिजनेस आपको लंबे समय में ही मुनाफा देता है। इसी तरह स्टॉक इन्वेस्टरों की भी सलाह दी जाती है कि वे अपने शॉर्ट टर्म सेटिमेंट पर काबू रखते हुए अपने निवेश में लंबे समय तक बने रहें। लेकिन स्टॉक का चुनाव करते समय ऐसे शेयरों पर दांव लगाए जिनका बिजनेस मॉडल अच्छा हो और जो फंडामेटल मजबूत हो।
