Stock In News: खबरों के दम पर ये शेयर कराएंगे आपकी जोरदार कमाई , इनसे हरगिज ना चूके नजर

Stock In News Today: यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर.

अपडेटेड Mar 16, 2022 पर 9:15 AM
Story continues below Advertisement
खबरों के दम पर इन शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई

Stock In News Today: शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

ZOMATO पर फोकस

Grofers को 15 करोड़ डॉलर लोन देने पर Zomato बोर्ड की मंजूरी मिली है। सालाना 12% ब्याज पर 1 साल के लिए लोन देगी। Zomato, Mukunda Foods में 16.66% हिस्सा खरीदेगी । 13,289 कन्वर्टिबल प्रेफ्रेंस शेयर के जरिए हिस्सा खरीदेगी। कंपनी ऑटोमेट फूड डिजाइन, मैन्युफैक्चर्स इक्विपमेंट कारोबार में है।

SHYAM METALICS पर फोकस


कंपनी के बोर्ड ने 990 करोड़ कैपेक्स को मंजूरी दी है। कैपेक्स के बाद 2.85 MTPA क्षमता विस्तार होगा।

फोकस में Cochin Shipyard

Cochin Shipyard को Dredging Corporation से ऑर्डर मिला है। Dredging Corporation के लिए Cochin Shipyard ड्रेजर बनाएगा । ऑर्डर की वैल्यु 803 करोड़ रुपये होगी।

यह भी पढ़े- Trading guide:जानिए आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल, इंट्रा डे में कहां हो सकती है कमाई

BAJAJ ELECTRICALS पर फोकस

ICRA ने कंपनी की लॉन्ग टर्म रेटिंग A+ की, आउटलुक स्टेबल किया है। शॉर्ट टर्म रेटिंग A1 बरकरार रखी है और आउटलुक स्टेबल रखा है।

फोकस में EVEREADY INDUSTRIES

EVEREADY INDUSTRIES के लिए ओपन ऑफर 26 अप्रैल को खुलेगा। Burman Group ने 26% अतिरिक्त हिस्से के लिए ओपन ऑफर दिया है। ओपन ऑफर पर करीब 605 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

PNB पर फोकस

PNB ने IL&FS Tamil Nadu Power को NPA घोषित किया है। बैंक ने कंपनी को 2,060.14 करोड़ रुपये का लोन दिया था। बैंक ने खाते के लिए पहले ही 824.06 करोड़ रुपये का प्रोविजन किया है।

PAYTM / PB FINTECH पर फोकस

PB FINTECH, PAYTM से Munish Varma का इस्तीफा दिया है। नॉन-एग्जिक्यूटिव, नॉन-इंडिपेंडेन्ट डायरेक्टर पद से इस्तीफा दिया है।

HATSUN AGRO पर फोकस

प्रोमोटर ने 2.08 लाख शेयर 25 करोड़ रुपये में खरीदे। Malabar India और Malabar Value Fund ने शेयर बेचे है। 1194 भाव पर 2.08 लाख शेयर बेचे है।

ITC पर फोकस

Mother Sparsh Baby Care कंपनी की हिस्सेदारी 16% हुई है। 1,040 Compulsorily कन्वर्टिबल प्रेफ्रेंस शेयर के जरिए हिस्सा खरीदा।

EUREKA FORBES पर फोकस

EUREKA FORBES की आज फिर लिस्टिंग होगी। मैनेजमेंट में बदलाव के बाद शेयर फिर से लिस्ट हो रहा है । पहले 10 दिन शेयर ट्रेड टू ट्रेड कैटेगरी में रहेगा । सितंबर में Advent Intl ने Shapoorji Pallonji ग्रुप से खरीदा। 4400 करोड़ डील में हुई थी । Eureka Forbes, Forbes & Co की सब्सिडियरी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।