Get App

Multibagger stock: ₹27 वाले इस शेयर ने 7 साल में दिया छप्पर फाड़ रिटर्न, 1 लाख को बनाए 87 लाख रुपये

Multibagger stock: Adani Transmission 2021 का एक मल्टीबैगर स्टॉक साबित हुआ है। इसके अलावा पिछले 7 साल की इसकी यात्रा पर नजर डालें तो यह 27.60 रुपये से बढ़कर 2420 रुपये के लेवल पर आ गया है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 25, 2022 पर 11:36 AM
Multibagger stock: ₹27 वाले इस शेयर ने 7 साल में दिया छप्पर फाड़ रिटर्न, 1 लाख को बनाए 87 लाख रुपये
अगर किसी निवेशक ने 7 साल पहले इस मल्टीबैगर स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसको 87.70 लाख रुपये मिल रहे होते।

Multibagger stock: धैर्य बनाएं रखना स्टॉक मार्केट में निवेश करने का सबसे बड़ा मूलमंत्र है। क्योंकि शेयर को खरीदने और बेचने से पैसा नहीं बनता। अच्छे शेयरों की खरीद के बाद लंबे समय तक उसमें टिकने पर ही शेयर मार्केट में शानदार कमाई की जा सकती है। इसका एक बेहतर उदारण Adani Transmission का शेयर है। अगर हम इस स्टॉक के पिछले 7 साल के प्रदर्शन पर नजर डालें तो हमारे ऊपर दिए गए तर्क की पुष्टि होती है।

Adani Transmission 2021 का एक मल्टीबैगर स्टॉक साबित हुआ है। इसके अलावा पिछले 7 साल की इसकी यात्रा पर नजर डालें तो यह 27.60 रुपये से बढ़कर 2420 रुपये के लेवल पर आ गया है। पिछले साल में इस शेयर में करीब 86,680 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

Adani Transmission शेयर प्राइस हिस्ट्री

पिछले 1 महीने में Adani Transmission का शेयर प्राइस ₹2032 से बढ़कर ₹2420 पर आ गया है। 1 महीने में यह शेयर करीब 20 फीसदी भागा है। पिछले 6 महीने में यह शेयर 1578 रुपये से बढ़कर ₹2420 पर आ गया है। 6 महीने में इस स्टॉक ने करीब 55 फीसदी का रिटर्न दिया है । वहीं पिछले 1 साल में इस शेयर ने करीब 190 फीसदी का रिटर्न दिया है। जबकि पिछले 5 साल में Adani ग्रुप का यह मल्टीबैगर स्टॉक ₹81.35 से बढञकर ₹2420 पर आ गया है। 5 साल में यह शेयर करीब 3670 फीसदी भागा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें