राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल यह होटल स्टॉक ब्रेकआउट के कगार पर, क्या है आपके पास

स्टॉक मार्केट के जानकारों का कहना है कि कंपनी की वित्तीय स्थिति काफी मजबूत है। इसके साथ ही कंपनी एक बड़ी विस्तार योजना पर काम कर रही है। जिसको देखते हुए बाजार का सेटिमेंट इस स्टॉक को लेकर काफी बुलिश हो गया है।

अपडेटेड Mar 25, 2022 पर 10:44 AM
आस्था जैन का कहना है कि इस स्टॉक के लिए 225-230 रुपये के रेंज में एक रजिस्टेंस नजर आ रहा है।

Rakesh Jhunjhunwala portfolio: बिग बुल के पोर्टफोलियो में शामिल Indian Hotels के शेयरों में 2022 के शुरुआत से ही जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। इस साल यह शेयर अपने शेयरधारकों को करीब 19 फीसदी रिटर्न दे चुका है। जबकि पिछले 1 महीने में इस शेयर ने 9 फीसदी का रिटर्न दिया है।

स्टॉक मार्केट के जानकारों का कहना है कि कंपनी की वित्तीय स्थिति काफी मजबूत है। इसके साथ ही कंपनी एक बड़ी विस्तार योजना पर काम कर रही है। जिसको देखते हुए बाजार का सेटिमेंट इस स्टॉक को लेकर काफी बुलिश हो गया है। जानकारों का कहना है कि इस स्टॉक को 200 रुपये के आसपास मजबूत सपोर्ट है। 225 रुपये के आसपास इस शेयर में नया ब्रेकआउट देखने को मिल सकता है।

यह भी पढे- Stock In News: खबरों के दम पर इन शेयरों में दिखेगा भरपूर एक्शन, हो सकती है जोरदार कमाई


हेम सिक्योरिटी की आस्था जैन का कहना है कि स्टॉक के फंडामेटल काफी मजबूत है। जिसके चलते आगे इसमें रैली कायम रहेगी। वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में कंपनी के नतीजे काफी अच्छे रहे है। इस अवधि में कंपनी के आय और मुनाफे में 90 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। कंपनी एक मजबूत विस्तार योजना पर काम कर रही है जिसके तहत कैलेंडर ईयर 2022 में हर महीने 1 से ज्यादा होटल खोलने का लक्ष्य रखा गया है।

आस्था जैन का कहना है कि इस स्टॉक के लिए 225-230 रुपये के रेंज में एक रजिस्टेंस नजर आ रहा है। अगर यह बाधा टूट जाती है तो स्टॉक में और जोरदार उछाल देखने को मिलेगा।

Bonanza Portfolio के रोहित सिंघरे का कहना है कि इस स्टॉक के लिए 200 रुपये पर मजबूत सपोर्ट है जबकि 225 रुपये के स्तर पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है। क्योंकि यह स्टॉक अपट्रेड में बना हुआ है। ऐसे में लगता है कि क्लोजिंग बेसिस पर 225 रुपये का स्तर टूटने पर इसमें नया ब्रेकआउट देखने को मिलेगा। इसके बाद यह स्टॉक शॉर्ट टर्म में 270 रुपये तक जाता नजर आएगा।

Indian Hotels में राकेश झुनझुनवाला की होल्डिंग

Indian Hotels के अक्टूबर-दिसंबर 2021 तिमाही के शेयर होल्डिंग पैटर्न के मुताबिक इस स्टॉक में राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला दोनों की होल़्डिंग है। कंपनी में राकेश झुनझुनवाला की होल्डिंग 1,42,79,200 शेयरों की या 1.085 फीसदी है। वहीं रेखा झुनझुनवाला की होल्डिंग 1,42,87,765 शेयरों की या 1.08 फीसदी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।