Stock In News: खबरों के दम पर इन शेयरों में दिखेगा भरपूर एक्शन, हो सकती है जोरदार कमाई

Stock In News Today: यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर.

अपडेटेड Mar 25, 2022 पर 9:27 AM
खबरों के दम पर इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

Stock In News Today: शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

फोकस में IOC / BPCL / HPCL

पेट्रोल-डीजल की कीमतें 80 पैसे/लीटर की बढ़ी है। इस हफ्ते तीसरी बार बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढी है। 3 दिन में 2.40 पैसे पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़े है।


MOTHERSON SUMI पर फोकस

कंपनी को Boeing से पहला बड़ा ऑर्डर मिला है। कमर्शियल प्लेन इंटेरियर के पार्ट्स और मैन्युफैक्चरिंग का ऑर्डर मिला है। FY23 के Q3 से ऑर्डर की सप्लाई शुरू होगी। पार्ट्स का उत्पादन नोएडा के प्लांट में होगा।

फोकस में KOTAK MAH BANK

Canada Pension Plan ने बैंक में 6800 करोड़ रुपये के शेयर बेचे है। ब्लॉक डील के जरिए शेयरबेचे है। University of California ने 1907 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे है।

ZEN TECH पर फोकस

भारतीय सेना से कंपनी को बड़ा ऑर्डर मिला है। Air Defence Combat Simulator के लिए ऑर्डर मिला है। IADCS के प्रोटोटाइप डिजाइन, डेवलप के लिए ऑर्डर मिला है। प्रोटोटाइप को 30 हफ्तों में UTRR को डेवलप करना होगा। प्रोजेक्ट को 2 चरणों में पूरा करना होगा।

फोकस में NTPC

तेलंगाना में 42.5 MW क्षमता के सोलर प्लांट से प्रोडक्शन शुरू किया है।

यह भी पढ़े-हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन ग्लोबल संकेत बेहतर, ज्यादातर एशियाई बाजार में तेजी, नैस्डैक करीब 2% चढ़ा

फोकस में EXIDE

Chloride Metals ने हल्दिया में बैटरी रीसाइक्लिंग प्लांट शुरू किया है। प्लांट की क्षमता 108 है। Chloride Metals, Exide की सब्डियरी है।

फोकस में PNB HSG

SBI ने 5 हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों के साथ करार किया है। मिलकर होमलोन देने के लिए करार किया है। PNB HFC, Capri Global जैसी कंपनियों के साथ करार किया है।

फोकस में BANDHAN BANK / IDFC

IDFC MF को खरीदने में दो ही दावेदार बचे। Bandhan Bank का कंसोर्सियम होड़ में है। Invesco MF का कंसोर्सियम भी दावेदार है। हाल के दिनों में MF इंडस्ट्री की बड़ी डील संभव है। 4,400 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोलियां आ सकती हैं।

फोकस में SPML Infra

राजस्थान में एक बांध के लिए 1157 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

MTAR TECH पर फोकस

MTAR TECH में 250-300 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील संभव है। इंडिकेटिव प्राइस रेंज 1800 रुपये प्रति शेयर संभव है। मौजूदा भाव में 3-5% डिस्काउंट पर ब्लॉक का अनुमान है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।