Multibagger stock: रॉकेट से भी तेज भागा ये स्टॉक, 1 लाख रुपये को 1 साल में बनाया 33 लाख रुपये

2022 में अब तक यह मल्टीबैगर स्टॉक 20.45 रुपये से बढ़कर 187.45 रुपये पर आ गया है। इस साल इस स्टॉक में 800 फीसदी की तेजी देखने को मिली है

अपडेटेड Jun 06, 2022 पर 3:17 PM
यह मल्टीबैगर पेनी स्टॉक 1 साल में 5.56 रुपये के भाव से बढ़कर 187.45 रुपये पर आ गया है। पिछले 1 साल में इस स्टॉक ने अपने शेयर धारकों को 3200 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

Multibagger stock:  पेनी स्टॉक्स में निवेश करना काफी जोखिम का काम है लेकिन शेयर बाजार के खतरे के खिलाड़ी इस तरह के स्टॉक्स में निवेश के जोखिम से नहीं घबराते। क्योंकि वे ऐसे स्टॉक के बारे में तमाम सूचना जुटाने के बाद ही उसमें निवेश करते है, बिना सोचे -समझे जुआ नहीं खेलते।

बाजार जानकारों का कहना है कि किसी स्टॉक में निवेश करना किसी बिजनेस में निवेश करना होता है। ऐसे में अगर आप किसी कंपनी में निवेश करना चाहते है तो उसके कारोबार,उसकी बैलेसशीट , उसके मैनेजमेंट की अच्छी तरह से जांच -पड़ताल करें। अगर इन मानको पर कोई स्टॉक खरा उतरता है तो चाहे वो पेनी स्टॉक ही क्यों ना हो निवेश से ना हिचकिचाएं। क्योंकि पेनी स्टॉक शॉर्ट टर्म में शानदार डिलीवरी के लिए जाने जाते है।

यहां हम ऐसे ही एक मल्टीबैगर पेनी स्टॉक की बात कर रहें है जिसने अपने शेयर धारकों को पिछले 1 साल में छप्पर फाड़ कमाई है। इस स्टॉक का नाम है Rajnish Wellness Ltd। यह मल्टीबैगर पेनी स्टॉक 1 साल में 5.56 रुपये के भाव से बढ़कर 187.45 रुपये पर आ गया है। पिछले 1 साल में इस स्टॉक ने अपने शेयर धारकों को 3200 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है।


Cashfree Payments ने EasyTransfer के साथ मिलाया हाथ, अब विदेशों में भारतीय छात्रों को फीस पेमेंट्स में होगी आसानी

Rajnish Wellness शेयर प्राइस हिस्ट्री

लाइव मिंट में प्रकाशित खबर के मुताबिक Rajnish Wellness बीएसई पर लिस्टेंड स्टॉक है। 2022 की शुरुआत से ही यह स्टॉक शेयर धारकों को अच्छे रिटर्न दे रहा है। 2022 में अब तक यह मल्टीबैगर स्टॉक 20.45 रुपये से बढ़कर 187.45 रुपये पर आ गया है। इस साल इस स्टॉक में 800 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। पिछले 1 साल में यह स्टॉक मल्टीबैगर स्टॉक बनकर उभरा है। इस अवधि में इसने 3200 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

निवेश पर प्रभाव

मिंट में छपी खबर के अनुसार Rajnish Wellness के शेयर प्राइस हिस्ट्री पर नजर डालें तो अगर किसी निवेशक ने 1 महीने पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो उसके 1 लाख रुपये 98,000 रुपये पर आ जाते। वहीं किसी ने 2022 की शुरुआत में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसको 9 लाख रुपये मिल रहे होते। वहीं अगर किसी निवेशक ने 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसको 4 लाख रुपये मिल रहे होते। वहीं अगर किसी ने 1 साल पहले इस मल्टीबैगर पेनी स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज 33 लाख रुपये मिल रहे होते।

कंपनी का वर्तमान मार्केट कैप 193 करोड़ रुपये है। बीएसई पर लिस्टेड इस मल्टीबैगर पेनी स्टॉक का 52 वीक हाई 203 रुपये का है जबकि इसका 52 वीक लो 4.44 रुपये पर है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।