Multibagger Stocks: डॉली खन्ना के इस शेयर में लगातार दूसरे दिन लगा लोअर सर्किट, क्या और गिरावट पर निवेश करना चाहिए?

सेकेंडरी मार्केट के जानकारों के मुताबिक, पिछले एक महीने में Ajanta Soya के शेयरों ने हर बार गिरावट के बाद V शेप रिकवरी देखी है और इसबार भी ऐसा होगा

अपडेटेड Feb 16, 2022 पर 8:35 PM
Ajanta Soya की शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, अक्टूबर से दिसंबर 2021 के बीच डॉली खन्ना के पास कंपनी की 1,78,500 शेयर यानी 1.11% हिस्सेदारी है

डॉली खन्ना के पोर्टफोलियो के इस शेयर में लगातार दूसरे दिन लोअर सर्किट लगा। यह शेयर अजंता सोया (Ajanta Soya) का है। पिछले एक हफ्ते में यह मल्टीबैगर स्टॉक्स 13% गिर चुका है। पिछले दो दिनों से इस शेयर लगातार में 5% का लोअर सर्किट लगा है। हालांकि बाजार के जानकारों का मानना है कि Ajanta Soya के शेयरों में V शेप में रिकवरी आएगी। यानी जितनी तेजी से यह शेयर गिरा है उतनी ही तेजी से उसमें तेजी आएगी।

सेकेंडरी मार्केट के जानकारों के मुताबिक, पिछले एक महीने में Ajanta Soya के शेयरों ने हर बार गिरावट के बाद V शेप रिकवरी देखी है। ऐसे में इसबार भी इसमें जल्दी तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। इसकी वजह है कि कंपनी के फंडामेंटल्स मजबूत हैं और इस कमोडिटी स्टॉक में जल्दी ही तेजी आ सकती है।

बाजार के जानकारों के मुताबिक, Ajanta Soya के शेयर 220 रुपए के लेवल पर स्टैबलाइज हो सकता है। इस लेवल पर 280 रुपए के टारगेट के साथ नए निवेशक शेयर खरीद सकते हैं। हालांकि निवेशकों को इस बात की सख्त हिदायत दी जा रही है कि वो लंबे समय के लिए इसमें निवेश ना करें।


Mantha Urban Cooperative Bank: RBI ने मंथा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक का रद्द किया लाइसेंस, जानें क्या डिपॉजिटर्स को मिलेगा पैसा?

चॉइस ब्रोकिंग के सुमीत बागड़िया का मानना है कि Ajanta Soya के शेयरों में V शेप की रिकवरी आएगी। मिंट ने बागड़िया के मुताबिक लिखा है, "डॉली खन्ना के इस शेयर में ना सिर्फ V शेप की रिकवरी आएगी बल्कि एकबार यह मल्टीबैगर स्टॉक स्टेबलाइज हो जाए तो शॉर्ट टर्म में 250 रुपए और मिड टर्म में 280 रुपए का टारगेट है। हालांकि निवेशकों के लिए 180 रुपए पर स्टॉप लॉस लगाना जरूरी है।"

Ajanta Soya की शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, अक्टूबर से दिसंबर 2021 के बीच डॉली खन्ना के पास कंपनी की 1,78,500 शेयर यानी 1.11% हिस्सेदारी है। सितंबर 2021 तिमाही से पहले इस कंपनी में डॉली खन्ना की कोई हिस्सेदारी नहीं थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।