इस मल्टीबैगर शेयर की बजी बैंड, आज इसमें 5% का लोअर सर्किट लगा, क्या निवेशकों को डरना चाहिए?

अपडेटेड Mar 03, 2022 पर 8:57 PM
Story continues below Advertisement
Brightcom Group के शेयरों में पिछले एक महीने से लगातार गिरावट आ रही है

Multibagger Stocks: एक शेयर जिसने पिछले एक साल में अपने निवेशकों को 1700% का रिटर्न दिया था अब उसमें लगातार गिरावट जारी है। यह शेयर है Brightcom Group का। गुरुवार को Brightcom Group के शेयरों में 5% का लोअर सर्किट लगा। इससे पहले मार्केट रेगुलेटर सेबी ने कंपनी की बैलेंस शीट की फॉरेंसिक ऑडिट कराने का आदेश दिया है। कंपनी पर आरोप है कि फिस्कल ईयर 2019-2020 के दौरान इसने एसेट्स को गलत ढंग से दिखाया था।

दिलचस्प है कि पिछले एक साल में Brightcom Group के शेयर का भाव 6 रुपए से बढ़कर 114 रुपए तक पहुंच गया। यानी इस दौरान निवेशकों को 1800% का रिटर्न मिला। हालांकि पिछले एक महीने से इसमें गिरावट जारी है। वैसे तो बाजार के कमजोर सेंटीमेंट का भी इस पर असर पड़ा है। लेकिन सेबी के फॉरेंसिक ऑडिट के आदेश के बाद बुनियादी तौर पर कमजोर हो गया है।

पिछले 6 महीने में इस शेयर की चाल देखें तो यह 35.50 रुपए से बढ़कर 114 रुपए तक पहुंच गया। यानी सिर्फ 6 महीनों में इसने 220% का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक Brightcom Group के शेयरों में 33% की गिरावट आई है।


राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो के कई शेयरों के प्राइस 52 हफ्ते के लो पर, हालिया गिरावट का असर

अगर हम इसके एक साल के सफर को देखें तो निवेशकों की खुशी अंदाजा लगाया जा सकता है। 26 फरवरी 2021 को Brightcom Group के शेयर 6.08 रुपए पर बंद हुए थे। जबकि 2 मार्च 2022 को इसके शेयर 113.85 रुपए पर पहुंच गए। और सिर्फ एक साल के भीतर Brightcom Group के शेयरों ने निवेशकों को 1800% का रिटर्न दिया।

निवेशक हुए थे मालामाल

Brightcom Group के शेयरों की प्राइस हिस्ट्री देखें तो अगर आपने एक 6 महीना पहले इसमें 1 लाख रुपए निवेश किए होता तो आज आपके पास 3.20 लाख रुपए होते। अगर एक साल पहले आपने Brightcom Group के शेयरों में 1 लाख रुपए लगाया होता तो आज आपका निवेश बढ़कर 19 लाख रुपए हो जाता।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।