राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो के कई शेयरों के प्राइस 52 हफ्ते के लो पर, हालिया गिरावट का असर

इस साल शेयर स्टॉक मार्केट्स में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासकर यूक्रेन क्राइसिस शुरू होने के बाद से बाजार पर बिकवाली प्रेशर देखने को मिला है। इससे कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट आई है।

अपडेटेड Mar 03, 2022 पर 6:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एडलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज में झुनझुनवाला की 1.6 फीसदी हिस्सेदारी (31 दिसंबर, 2021 के डेटा के मुताबिक) है। इस कंपनी के शेयर का भाव 28 फरवरी को 53.95 रुपये पर आ गया।

दिग्गज इनवेस्टर्स राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) और उनकी वाइफ रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) के पोर्टफोलियो (Portfolio of Rakesh Jhunjhunwala) के कई शेयरों पर हालिया गिरावट का असर पड़ा है। इन शेयरों के प्राइस 52 हफ्ते के लो पर आ गए हैं। झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में टाइटन कंपनी (Titan Company) सहित दो दर्जन से ज्यादा कंपनियों के शेयर शामिल हैं।

एडलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज में झुनझुनवाला की 1.6 फीसदी हिस्सेदारी (31 दिसंबर, 2021 के डेटा के मुताबिक) है। इस कंपनी के शेयर का भाव 28 फरवरी को 53.95 रुपये पर आ गया। यह इस शेयर का 52 हफ्ते का सबसे कम प्राइस है। गुरुवार को इसका निचला भाव 55.20 रुपये था।

वोकहार्ट के शेयर का भाव 24 फरवरी को 326.25 रुपये पर आ गया। यह इस शेयर का 52 हफ्ते का लो प्राइस है। दिसंबर के अंत में इस कंपनी में झुनझुनवाला की 2.26 फीसदी हिस्सेदारी थी। वोकहार्ट फार्मा की बड़ी कंपनियों में से एक है।


यह भी पढ़ें : तुरंत चाहिए पैसा- गोल्ड लोन है ना, जानिए कहां से और कैसे मिलेगा गोल्ड लोन

जुबिलेंट फार्मोवा का शेयर गुरुवार को 415 रुपये के लेवल पर था। 28 फरवरी को इस शेयर का भाव 389.90 रुपये पर आ गया था। यह इस शेयर का 52 हफ्ते का लो प्राइस है। दिसंबर के अंत में झुनझुनवाला और उनकी वाइफ का इस कंपनी में 6.3 फीसदी हिस्सेदारी थी।

रैलीज इंडिया के शेयर का प्राइस 24 फरवरी को 226.80 रुपये पर पहुंच गया था। गुरुवार को इस शेयर का भआव 240.50 रुपये था। यह शेयर झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में लंबे समय से शामिल है। दिसंबर के अंत में उनकी और उनकी पत्नी की इस कंपनी में 9.8 फीसदी हिस्सेदारी थी। यह टाटा ग्रुप की कंपनी है।

हाल में स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने वाली स्टार हेल्थ के शेयर का भाव 24 फरवरी को 633.10 रुपये पर आ गया। गुरुवार तक यह शेयर कुछ हद तक संभलने में कामयाब रहा। गुरुवार को इसका भाव 678.50 रुपये था। झुनझुनवाला और उनकी पत्नी की इस कंपनी में 17.50 फीसदी हिस्सेदारी है।

एनसीसी का शेयर 24 फरवरी को 55.80 रुपये के स्तर पर पहुच गया था। यह इसका 52 हफ्ते का लो प्राइस था। हालांकि, गुरुवार को इसका भाव 60.75 रुपये था। झुनझुनवाला और उनकी पत्नी की इस कंपनी में 12.8 फीसदी हिस्सेदारी है।

इस साल शेयर स्टॉक मार्केट्स में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासकर यूक्रेन क्राइसिस शुरू होने के बाद से बाजार पर बिकवाली प्रेशर देखने को मिला है। इससे कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट आई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।