Get App

इस मल्टीबैगर शेयर की बजी बैंड, आज इसमें 5% का लोअर सर्किट लगा, क्या निवेशकों को डरना चाहिए?

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 03, 2022 पर 8:57 PM
इस मल्टीबैगर शेयर की बजी बैंड, आज इसमें 5% का लोअर सर्किट लगा, क्या निवेशकों को डरना चाहिए?
Brightcom Group के शेयरों में पिछले एक महीने से लगातार गिरावट आ रही है

Multibagger Stocks: एक शेयर जिसने पिछले एक साल में अपने निवेशकों को 1700% का रिटर्न दिया था अब उसमें लगातार गिरावट जारी है। यह शेयर है Brightcom Group का। गुरुवार को Brightcom Group के शेयरों में 5% का लोअर सर्किट लगा। इससे पहले मार्केट रेगुलेटर सेबी ने कंपनी की बैलेंस शीट की फॉरेंसिक ऑडिट कराने का आदेश दिया है। कंपनी पर आरोप है कि फिस्कल ईयर 2019-2020 के दौरान इसने एसेट्स को गलत ढंग से दिखाया था।

दिलचस्प है कि पिछले एक साल में Brightcom Group के शेयर का भाव 6 रुपए से बढ़कर 114 रुपए तक पहुंच गया। यानी इस दौरान निवेशकों को 1800% का रिटर्न मिला। हालांकि पिछले एक महीने से इसमें गिरावट जारी है। वैसे तो बाजार के कमजोर सेंटीमेंट का भी इस पर असर पड़ा है। लेकिन सेबी के फॉरेंसिक ऑडिट के आदेश के बाद बुनियादी तौर पर कमजोर हो गया है।

पिछले 6 महीने में इस शेयर की चाल देखें तो यह 35.50 रुपए से बढ़कर 114 रुपए तक पहुंच गया। यानी सिर्फ 6 महीनों में इसने 220% का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक Brightcom Group के शेयरों में 33% की गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें