Multibagger Stocks: कई बार आम निवेशक दिग्गज निवेशकों के पोर्टफोलियो से आइडिया लेकर शेयरों में निवेश करते हैं। उन्हें उम्मीद होती है कि इस तरह कभी ना कभी उनके हाथ भी मल्टीबैगर स्टॉक्स लगेंगे। ऐसा ही एक मल्टीबैगर शेयर है दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का मैन इंफ्राकंस्ट्रक्शन (Man Infraconstructions)।
हालांकि साल 2022 में इस शेयर में लगातार गिरावट देखी गई है। पिछले एक महीने की बात करें तो Man Infraconstructions के शेयरों में 18% की गिरावट आ चुकी है। ऐसे में एकबार फिर निवेशकों की नजर इस पर टिकी है।
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, Man Infraconstructions के शेयरों का फंडामेंटल्स काफी मजबूत है। हालांकि वैल्यू लेवल की वजह से इसके शेयरों में गिरावट आई है। मिंट के मुताबिक, बाजार के जानकारों का कहना है कि राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाला यह स्टॉक फिलहाल गिरावट के चरण में है। आगे यह गिरकर 92 रुपए तक के लेवल पर आ सकता है।
मार्केट एक्सपर्टस का कहना है कि जो पोजीशनल इनवेस्टर्स हैं वो Man Infra के शेयरों में पैसा लगा सकते हैं। निवेशकों को सलाह है कि वे 92 रुपए के आसपास शेयरों में निवेश शुरू करें और जब तक यह 70 रुपए के ऊपर रहता है इसमें पैसा लगा सकते हैं। शेयर में जब तेजी लौटेगी तो यह 125 रुपए तक जा सकता है।
कंपनी बुनियादी तौर पर मजबूत है या नहीं?
मिंट के मुताबिक, Man Infra के फंडामेंटल्स पर बात करते हुए IBBM-MoneyMakers India Securities के डायरेक्टर सुधांशु सिंह ने बताया कि कंपनी के फंडामेंटल्स मजबूत हैं। लेकिन 18% गिरावट के बावजूद यह मौजूद प्राइस पर ओवर वैल्यू है। Man Infra के शेयर मंगलवार सुबह 10.36 पर 3.15% ऊपर 96.50 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।
Proficient Equities Private Limited के फाउंडर और डायरेक्टर मनोज डालमिया ने कहा कि इसके चार्ट पैटर्न को देखते हुए लगता है कि इसका सपोर्ट लेवल 70 रुपए है।
क्या शेयरों में है ज्यादा जोखिम?
Man Infra के शेयरों में जेखिम है लिहाजा डालमिया की सलाह है कि जो निवेशक ज्यादा जोखिम बर्दाश्त कर सकते हैं उन्हें ही फिलहाल Man Infra के शेयरों में निवेश करना चाहिए।
चॉइस ब्रोकिंग के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमीत बागड़िया का कहना है कि जो निवेशक ज्यादा जोखिम नहीं उठा सकते वो इससे अभी दूर रहें। इसका 105 रुपए पर एक मामूली रेजिस्टेंस लेवल नजर आ रहा है। अगर Man Infra इसको पार करने में कामयाब रहता है तो आगे यह 125 रुपए के लेवल तक जा सकता है। बागड़िया ने कहा कि इस शेयर में 80 रुपए पर स्टॉप लॉस लगाना ना भूलें।
Man Infra के शेयरों की चाल
पिछले एक साल में यह मल्टीबैगर शेयर 28.73 रुपए से बढ़कर 96.50 रुपए पर पहुंच गया है। इस दौरान इसने अपने निवेशकों को 230% का रिटर्न दिया। पिछले 6 महीनों की चाल देखें तो राकेश झुनझुनवाला का यह शेयर 46.67 रुपए से बढ़कर 95.40 रुपए तक पहुंच गया है। इस हिसाब से 6 महीने में 105% का रिटर्न मिला है।