Get App

राकेश झुनझुनवाला का यह मल्टीबैगर स्टॉक एक महीने में 18% गिरा, जानिए क्या आपको निवेश करना चाहिए?

Multibagger Stocks: राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो के इस शेयर ने पिछले एक साल में 230% रिटर्न दिया है, जानिए आगे कैसी रह सकती है इसकी चाल

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 08, 2022 पर 11:00 AM
राकेश झुनझुनवाला का यह मल्टीबैगर स्टॉक एक महीने में 18% गिरा, जानिए क्या आपको निवेश करना चाहिए?
राकेश झुनझुनवाला का यह शेयर ने पिछले एक साल में दमदार रिटर्न दिया लेकिन अब गिर रहा है, क्या करें निवेशक?

Multibagger Stocks: कई बार आम निवेशक दिग्गज निवेशकों के पोर्टफोलियो से आइडिया लेकर शेयरों में निवेश करते हैं। उन्हें उम्मीद होती है कि इस तरह कभी ना कभी उनके हाथ भी मल्टीबैगर स्टॉक्स लगेंगे। ऐसा ही एक मल्टीबैगर शेयर है दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का मैन इंफ्राकंस्ट्रक्शन (Man Infraconstructions)।

हालांकि साल 2022 में इस शेयर में लगातार गिरावट देखी गई है। पिछले एक महीने की बात करें तो Man Infraconstructions के शेयरों में 18% की गिरावट आ चुकी है। ऐसे में एकबार फिर निवेशकों की नजर इस पर टिकी है।

क्या करें निवेशक?

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, Man Infraconstructions के शेयरों का फंडामेंटल्स काफी मजबूत है। हालांकि वैल्यू लेवल की वजह से इसके शेयरों में गिरावट आई है। मिंट के मुताबिक, बाजार के जानकारों का कहना है कि राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाला यह स्टॉक फिलहाल गिरावट के चरण में है। आगे यह गिरकर 92 रुपए तक के लेवल पर आ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें