Multibagger Stocks: कमाल का शेयर, सिर्फ दो साल में 1 लाख रुपए का निवेश 33 लाख रुपए हुए, क्या आपके पास है?

पिछले दो साल का आंकड़ा देखें तो Aditya Vision का शेयर 19.20 रुपए से बढ़कर 635.80 रुपए पर पहुंच गया है

अपडेटेड Jan 05, 2022 पर 2:35 PM
Multibagger Stocks: अगर आपने दो साल पहले इसमें निवेश किया होता तो आज आपके निवेश की वैल्यू 33 लाख रुपए से ज्यादा होती।

Multibagger stocks: शेयर बाजार में उतारचढ़ाव के दौरान छोटे या पेनी स्टॉक्स में निवेश करना जोखिम भरा होता है। हालांकि अगर किसी कंपनी का फंडामेंटल्स स्ट्रॉन्ग हो तो छोटी कंपनी में भी निवेश कर सकते हैं। ऐसी ही एक कंपनी है आदित्य विजन (Aditya Vision)। इस पेनी स्टॉक्स की कीमत 26 दिसंबर 2019 को 19.20 रुपए थी। और 4 जनवरी 2022 को यह शेयर बढ़कर 635.80 रुपए पर बंद हुआ है। यानी इन दो सालों में इसशेयर से 3200% का रिटर्न मिला है। यह साल 2021 में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले मल्टीबैगर स्टॉक्स में से एक है। जुलाई 2021 में यह अपने लाइफ टाइम हाई 1564.10 रुपए पर पहुंच गया लेकिन उसके बाद BSE SME के इस शेयर में जबरदस्त गिरावट आई है।

एक नजर प्राइस हिस्ट्री पर

BSE में लिस्टेड इस शेयर में पिछले एक साल से बिकवाली चल रही है। सिर्फ पिछले एक महीने का चार्ट देखें तो इसमें 18% से ज्यादा गिरावट आ चुकी है। पिछले 6 महीने का आंकड़ा देखें तो इस दौरान भी यह करीब 2% से ज्यादा टूटा है। वहीं अगर हम पिछले एक साल की प्राइस हिस्ट्री देखें तो Aditya Vision का शेयर 38.25 रुपए से बढ़कर 635.80 रुपए पर पहुंच गया है। यानी इस दौरान इसके शेयरों में 1560% की तेजी आई है।


बैंकिंग और मेटल शेयरों की लीडरशिप में आएगी अगली रैली, आज के टॉप 4 इंट्राडे ट्रेडिंग स्टॉक्स, इनमें ही हो सकती है जोरदार कमाई

इसी तरह पिछले दो साल का आंकड़ा देखें तो Aditya Vision का शेयर 19.20 रुपए से बढ़कर 635.80 रुपए पर पहुंच गया है। यानी इस दौरान Aditya Vision के शेयर 3200% यानी 33 गुना बढ़ा है।

निवेशकों को कितना होगा फायदा?

अगर हम इस स्टॉक की प्राइस हिस्ट्री देखें तो एक महीना पहले 1 लाख रुपए का निवेश किया होता तो वह घटकर 82,000 रुपए रह गए होंगे। लेकिन अगर आपने एक साल पहले Aditya Vision में 1 लाख रुपए निवेश किया होता तो आज उसकी वैल्यू 16.60 लाख रुपए होती। ठीक इसी तरह अगर आपने दो साल पहले इसमें निवेश किया होता तो आज आपके निवेश की वैल्यू 33 लाख रुपए से ज्यादा होती।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।