मंगलवार यानी कल के कारोबार में बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली थी। Nifty 50 इंडेक्स कल 179 अंक बढ़कर 17,805 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE Sensex 672 अंक बढ़कर 59,855 को स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Bank Nifty 418 अंक बढ़कर 36,840 के स्तर पर बंद हुआ था।
आज की बात करें तो बाजार तेजी का चौका लगाता दिख रहा है। तेजी का चौका लगाकर बाजार 7 हफ्ते की ऊंचाई पर दिख रहा है। निफ्टी 17 हजार 850 के पार दिख रहा है। बाजार को बैंकिंग और फाइनेंस से तगड़ा सपोर्ट मिल रहा है। सेंसेक्स भी 60 हजार के पार दिख रहा है। निफ्टी बैंक में 500 अकों की जबरदस्त मजबूती है। लेकिन मिडकैप में फ्लैट कारोबार हो रहा है।
तीसरी तिमाही के मजबूत अपडेट के बाद Bajaj Finance में अच्छी खरीदारी दिख रही है। AU SMALL FINANCE BANK भी 7 परसेंट उछला है। बैंक के Q3 DISBURSEMENT में तिमाही आधार 58 परसेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बजट से पहले फर्टिलाइजर शेयर एक्शन में दिख रहे हैं। NFL 5 परसेंट दौड़ा है। FACT और RCF में 2 परसेंट से ज्यादा की तेजी है। DEEPAK FERTILISER इस हफ्ते 13 परसेंट भागा है।
सीमेंट शेयरों में अच्छी मजबूती दिख रही है।JK LAKSHMI CEMENT NCL IND और INDIA CEMENTS 2 परसेंट तक चढ़े हैं। इस हफ्ते तीनों शेयरों ने 6 परसेंट का दमदार रिटर्न दिया है।
आज पेपर शेयरों में पैसा बन रहा है । Seshasayee Paper ने 12 परसेंट की छलांग लगाई है। Malu, Star Paper, TNPL और JK Paper में 5 परसेंट तक की बढ़त देखने को मिल रही है।
बाजार जानकारों का कहना है कि वर्तमान मार्केट पैटर्न अभी और तेजी के संकेत दे रहा है। HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि निफ्टी के लिए शॉर्ट टर्म में तेजी के संकेत बने हुए हैं। NSE Nifty के लिए अगला लक्ष्य 18,200 का है। ये लक्ष्य अगले 1 हफ्ते में मिलता दिख सकता है। निफ्टी के लिए इमीडिएट सपोर्ट 17,650 पर दिख रहा है।
Choice Broking के सुमित बगड़िया का कहना है कि Nifty metal index ने क्लोजिंग बेसिस पर 5600 के लेवल पर ब्रेक आउट दिया है। शॉर्ट टर्म में ये 6000 और 6200 की तरफ जाता दिख सकता है। इसके ध्यान में रखते हुए ट्रेडरों को मेटल शेयरों पर नजर रखने की सलाह होगी। उम्मीद है कि बाजार की अगली रैली बैंकिंग और मेटल शेयरों की लीडरशिप में होगी।
Choice Broking के सुमित बगाड़िया की इंट्राडे कॉल
Welspun Corp: वर्तमान भाव पर मोमेंटम बाय, लक्ष्य -195 -200 रुपए, स्टॉप लॉस- 177 रुपए
Gujarat Alkalies: वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य - 690-700 रुपए, स्टॉप लॉस- 650 रुपए
Profitmart Securities के अविनाश गोरक्षकर की इंट्राडे कॉल
Voltas: खरीदें -1246 रुपए, लक्ष्य - 1285 रुपए, स्टॉप लॉस -1225 रुपए
CONCOR: खरीदें - 628 रुपए, लक्ष्य - 655 रुपए, स्टॉप लॉस - 613 रुपए