Multibagger stocks: टाटा ग्रुप के इन शेयरों से इस साल दिये 2000% तक के रिटर्न

इस स्टॉक ने 2021 में अपने निवेशकों को 2000 प्रतिशत से भी ज्यादा के रिटर्न दिये

अपडेटेड Dec 27, 2021 पर 2:34 PM
Story continues below Advertisement
TATA GROUP के 2021 के मल्टीबैगर स्टॉक्स

कोविड-19 महामारी के कारण देश की इकोनॉमी के लिए चुनौती खड़ी होने की बावजूद भारतीय शेयर बाजार इस साल रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने में कामयाब रहा। इस रैली में सभी सेगमेंट ने अपने शेयरधारकों को शानदार रिटर्न दिया, जिससे 2021 में अच्छी संख्या में मल्टीबैगर शेयर्स देखने को मिले। भारत में मल्टीबैगर शेयर्स की इस सूची में टाटा कंपनी के कुछ शेयर भी शामिल हैं।

मिंट की खबर के मुताबिक 2021 में एनएसई पर मल्टीबैगर शेयरों की सूची में टाटा के 5 शेयर ऐसे हैं जिन्होंने 2021 में अपने शेयरधारकों को 2000 फीसदी तक का रिटर्न दिया है। जानते हैं कौन से हैं वे स्टॉक्स-

Tata Power: टाटा पावर कंपनी के शेयर की प्राइस हिस्ट्री के अनुसार यह स्टॉक लगभग ₹75 से ₹215 तक बढ़ गया है, जो सालाना आधार पर यानी 2021 में 188 प्रतिशत तक बढ़ गया है। हालांकि ये मल्टीबैगर स्टॉक 18 अक्टूबर 2021 को इस साल की क्लोजिंग हाई ₹257.30 बनाने के बाद ऊपर स्तर से प्रॉफिट बुकिंग के दबाव में रहा है। पिछले 6 महीनों में इस भारतीय इलेक्ट्रिक यूटिलिटी कंपनी ने अपने शेयरधारकों को लगभग 75 प्रतिशत रिटर्न दिया है।


Tata Motors: टाटा समूह की कंपनियों के शेयर प्राइस हिस्ट्री के मुताबिक इस शेयर ने सालाना आधार पर लगभग ₹185 से ₹465 तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की है, जिससे 2021 में इसके शेयरधारकों को लगभग 150 प्रतिशत रिटर्न मिला है। इस साल 17 नवंबर को ₹530.15 के उच्चतम स्तर पर बंद होने के बाद मल्टीबैगर स्टॉक साइडवे में कारोबार कर रहा है।

Trade Spotlight | एक्सपर्ट से जानें Smartlink Holdings, HCL Tech, Mindteck और L&T Finance Holdings पर क्या हो आपकी रणनीति?

Tata Elxsi: बेंगलुरु स्थित यह कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी का स्टॉक 2021 में लगभग ₹1870 से बढ़कर ₹5460 के स्तर पर पहुंच गया है, जिसमें सालाना आधार पर 190 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली। 17 नवंबर 2021 को ₹6595.10 के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद से मल्टीबैगर स्टॉक बिकवाली के दबाव में है।

Nelco: टाटा समूह की कंपनी का यह स्टॉक सालाना आधार पर ₹200 से बढ़कर ₹720 हो गया है, जिसमें 2021 में लगभग 260 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। मल्टीबैगर स्टॉक ने पिछले 6 महीनों में अपने शेयरधारकों को लगभग 120 प्रतिशत रिटर्न दिया है। हालांकि 19 अक्टूबर 2021 को इस साल के 960.10 रुपये के उच्च स्तर को छून के बाद इसमें गिरावट नजर आ रही है।

Tata Teleservices (Maharashtra) Limited: इस मल्टीबैगर penny स्टॉक का भाव सालाना आधार पर ₹7.8/5 से बढ़कर ₹169.85 प्रति शेयर स्तर पर पहुंच गया है जिसमें 2021 में 2000 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली। इस मल्टीबैगर penny स्टॉक ने हाल ही में 17 दिसंबर 2021 को एनएसई पर ₹ 189.10 17 का क्लोजिंग हाई बनाया है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।