टाटा समूह की कंपनी नेल्को (Nelco) और ओमनीस्पेस (Omnispace) द्वारा 5G नॉन-टेरेस्ट्रियल नेटवर्क (NTN) बनाने और डिस्ट्रीब्यूट करने, डायरेक्ट-टू-डिवाइस सर्विसेस के लिए एक रणनीतिक करार किये जाने घोषणा की गई। इसके बाद नेल्को के शेयरों ने गुरुवार 24 मार्च को बीएसई (BSE) पर 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगाया है और अपर सर्किट बैंड में 678.60 रुपये पर बंद हुआ। डिवाइस उपग्रह सेवाएं।
कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ये करार के तहत दोनों कंपनियां मिलकर पूरे भारत और दक्षिण एशिया में उपग्रह संचार का उपयोग करके 5G सेवाओं को बढ़ायेंगे। ओमनीस्पेस के साथ इस करार से नेल्को को दुनिया के पहले ग्लोबल 5G NTN नेटवर्क का उपयोग करते हुए दक्षिण एशिया के मौजूदा और नये ग्राहकों को सेवा उपलब्ध कराने का मौका मिलेगा।
इसके अलावा इस करार से नेल्को को सैटकॉम सर्विसेस के अपने पोर्टफोलियो में 5G सैटेलाइट डायरेक्ट-टू-डिवाइस कनेक्टिविटी सॉल्यूशंस को शामिल करके नेअपनी सर्विसेस का विस्तार करने अनुमति मिलेगी।
नेल्को भारत में एक अग्रणी उपग्रह संचार सेवा प्रदाता (Satellite Communication Service Provider) है। नेल्को मुख्य रूप से एंटरप्राइज सेक्टर के साथ-साथ Aero IFC और मैरीटाइम के लिए देश भर में अत्यधिक विश्वसनीय डेटा कनेक्टिविटी सॉल्यूशंस उपलब्ध कराता है। कंपनी के पास इन-फ्लाइट एंड मैरीटाइम कम्युनिकेशन (IFMC) सेवाओं सहित देश में सैटकॉम सेवाएं प्रदान करने के लिए आवश्यक लाइसेंस भी हैं।
आज सुबह 10:15 बजे तक एक्सचेंजों पर लगभग 20,000 शेयरों की खरीद-फरोख्त हुई। एनएसई और बीएसई पर करीब 75,000 शेयरों के लिए बाय ऑर्डर लंबित हैं। यह शेयर 19 अक्टूबर, 2021 को 52 सप्ताह के उच्च स्तर 969 रुपये पर पहुंच गया था।
वर्तमान में नेल्को बीएसई पर T group के तहत कारोबार कर रहा है। T2T सेगमेंट में प्रत्येक ट्रेड को डिलीवरी में बदलना होता है और पोजीशन के इंट्रा-डे नेटिंग की अनुमति नहीं है।