Get App

Nelco ने Omnispace के साथ किया रणनीतिक करार, स्टॉक में लगा 5% का अपर सर्किट

Nelco के पास इन-फ्लाइट एंड मैरीटाइम कम्युनिकेशन सेवाएं प्रदान करने के लिए आवश्यक लाइसेंस हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 24, 2022 पर 4:02 PM
Nelco ने Omnispace के साथ किया रणनीतिक करार, स्टॉक में लगा 5% का अपर सर्किट
Nelco के शेयरों में एक्सचेंजों पर आज सुबह 10:15 बजे तक लगभग 20,000 शेयरों की खरीद-फरोख्त हुई

टाटा समूह की कंपनी नेल्को (Nelco) और ओमनीस्पेस (Omnispace) द्वारा 5G नॉन-टेरेस्ट्रियल नेटवर्क (NTN) बनाने और डिस्ट्रीब्यूट करने, डायरेक्ट-टू-डिवाइस सर्विसेस के लिए एक रणनीतिक करार किये जाने घोषणा की गई। इसके बाद नेल्को के शेयरों ने गुरुवार 24 मार्च को बीएसई (BSE) पर 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगाया है और अपर सर्किट बैंड में 678.60 रुपये पर बंद हुआ। डिवाइस उपग्रह सेवाएं।

कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ये करार के तहत दोनों कंपनियां मिलकर पूरे भारत और दक्षिण एशिया में उपग्रह संचार का उपयोग करके 5G सेवाओं को बढ़ायेंगे। ओमनीस्पेस के साथ इस करार से नेल्को को दुनिया के पहले ग्लोबल 5G NTN नेटवर्क का उपयोग करते हुए दक्षिण एशिया के मौजूदा और नये ग्राहकों को सेवा उपलब्ध कराने का मौका मिलेगा।

इसके अलावा इस करार से नेल्को को सैटकॉम सर्विसेस के अपने पोर्टफोलियो में 5G सैटेलाइट डायरेक्ट-टू-डिवाइस कनेक्टिविटी सॉल्यूशंस को शामिल करके नेअपनी सर्विसेस का विस्तार करने अनुमति मिलेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें