Get App

निफ्टी 4 महीने के नए हाई पर, शॉर्ट टर्म में डबल डिजिट कमाई के लिए इन 10 शेयरों पर बनी रहे नजर

5paisa के रुचित जैन का कहना है कि अब निफ्टी के लिए 17630 और 17500 के आसपास सपोर्ट नजर आ रहा है जबकि 17700-17800 के पास रजिस्टेंस है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 16, 2022 पर 1:18 PM
निफ्टी 4 महीने के नए हाई पर, शॉर्ट टर्म में डबल डिजिट कमाई के लिए इन 10 शेयरों पर बनी रहे नजर
आदित्य बिरला फैशन में 275.80 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 315 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 9 फीसदी का रिटर्न मुमकिन है

12 अगस्त को खत्म हुए हफ्ते में बाजार लगातार चौथे हफ्ते हरे निशान में बंद हुआ और यह 4 महीने का नया हाई लगाता नजर आया। पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों, अमेरिका और भारत में महंगाई दर में गिरावट और एफआईआई की तरफ से फिर से हो रही खरीदारी कुछ ऐसे कारण रहे जिन्होंने बाजार को सपोर्ट दिया है।

निफ्टी में इसके जून के निचले स्तर से 16 फीसदी से ज्यादा की रिकवरी आ चुकी है और यह इस समय 17700-17900 के अपने अहम रजिस्टेंस के आसपास नजर आ रहा है। अब बाजार जल्द ही इस रजिस्टेंस को पार भी कर सकता है। लेकिन 17500 के आसपास इसमें मुनाफावसूली भी मुमकिन है। ऐसे में सतर्क रह कर कारोबार करने की जरूरत है।

5paisa के रुचित जैन का कहना है कि अब निफ्टी के लिए 17630 और 17500 के आसपास सपोर्ट नजर आ रहा है जबकि 17700-17800 के पास रजिस्टेंस है। रुचित की ट्रेडर्स को सलाह है कि वह इस समय बाजार में चुनिंदा स्टॉक्स पर ही दांव लगाएं और ट्रेडिंग में बहुत ज्यादा पैसा ना लगाएं। क्योंकि बाजार की अब तक की तेजी के बाद अब रिस्क रिवॉर्ड रेशियो अच्छा नजर नहीं आ रहा है। ट्रेडरों को यह भी सलाह होगी कि वे ऊपर बताए गए रजिस्टेंस लेवल के आसपास कुछ मुनाफावसूली जेब में रख लें। दिग्गजों के सुझाए आज के 10 ट्रेडिंग आइडियाज जिनमें 3-4 हफ्ते में हो सकती है जोरदार कमाई

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की टॉप पिक्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें