ब्रोकरेज हाउस निर्मल बंग का कहना है कि Gland Pharma ग्रोथ के रास्ते पर अच्छी तरह से बढ़ रही है लेकिन कंपनी को किसी एक जोग्रफि खासकर अमेरिका पर बहुत ज्यादा निर्भर नहीं रहना चाहिए। कंपनी ने स्मॉल मॉलीक्यूल कारोबार में अपनी अच्छी पहचान बना ली है लेकिन उसको लॉर्ज मॉलीक्यूल (बायोलॉजिक्स ) में अपनी क्षमता बढ़ाने की जरुरत है। कंपनी के पास अच्छी मात्रा में कैश है। कंपनी अधिग्रहण के जरिए कारोबार विस्तार करने के लिए अच्छी स्थिति में नजर आ रही है।
निर्मल बंग ने Gland Pharma के स्टॉक को Buy रेटिंग देते हुए इसके लिए 3,575 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि इस स्टॉक में इसके वर्तमान स्तरों से 27 फीसदी का अपसाइड आसानी से देखने को मिल सकता है। यह स्टॉक 2022 में अब तक 28 फीसदी टूटा है। वहीं 1 साल की अवधि में इस स्टॉक में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है।
कंपनी वित्त वर्ष 2023 में अपनी क्षमता विस्तार पर 300 करोड़ रुपये खर्च करने की तैयारी में है । जिसका फायदा इसको वित्त वर्ष 2024 से मिलना शुरु हो सकता है। ब्रोकरेज हाउस का यह भी मानना है कि Gland Pharma का फोकस एबिटा मार्जिन बढ़ाने पर होगा । हालांकि अगले 2 साल में इसमें कुछ सुस्ती देखने को मिल सकती है।
बिजली और ईंधन की लागत में बढ़ोतरी के चलते कंपनी के एबिटडा पर दबाव देखने को मिला है लेकिन वित्त वर्ष 2025 से कंपनी की एबिटडा में सुधार आता देखेगा और यह 35-37 फीसदी की बीच में रह सकता है।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।