Get App

NMDC 3% से ज्यादा टूटा, चीन में iron ore की कीमतों में गिरावट ने दिखाया असर

मीडिया में इस तरह की खबरें भी है कि चीन का नेशनल डेवलपमेंट और रिफॉर्म कमिशन आयरन ओर की इंवेंट्री और इसके वायदा और हाजिर बाजार में ट्रेडिंग की जांच कर रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 15, 2022 पर 12:00 PM
NMDC  3% से ज्यादा टूटा, चीन में iron ore की कीमतों में गिरावट ने दिखाया असर
iron ore प्रोड्युसर एनएमडीसी के शेयरों में 15 फरवरी को इंट्राडे में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली।

iron ore प्रोड्युसर एनएमडीसी के शेयरों में 15 फरवरी को इंट्राडे में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। मीडिया में आए रिपोर्ट्स के मुताबिक चाइना में ट्रेड होने वाली आयरन और फ्यूचर्स में 12 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है। इस खबर का NMDC प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

गौरतलब है कि चीन में सरकार ने आयरन ओर की कीमतों में जोडतोड़ के खिलाफ चेतावनी दी है जिसके चलते दुनिया के सबसे बड़े कमोडिटी कंज्यूमर चीन में आयरन ओर की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में चीन में आयरन ओर की कीमतों में भारी बढ़त देखने को मिली थी और यह अपने 5 महीनों के हाई पर पहुंच गई थी।

यह भी पढ़े- राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल यह स्टॉक 1 महीने में 23% टूटा, जानिए इस स्टॉक पर एनालिस्ट की क्या है राय

चीन में इस तरह की उम्मीदें बढ़ी थी कि चाइना का सेंट्रल बैंक ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए अपनी मौद्रिक नीतियों में नरमी लाएगा। इस उम्मीद का असर आयरन ओर की कीमतों पर देखने को मिल सकता है जिसके चलते इसकी कीमतों में भारी उछाल आया था लेकिन अब चीन की सरकार इस बढ़त को अस्वाभाविक मानकर अपने नजरिए में कड़ाई ला रही है जिसका असर आयरन ओर की कीमतों में भारी गिरावट के रूप में सामने आया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें