सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके, तो जानते हैं कि आज किन शेयरों पर टिकी हैं। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है। तो जानते है इन स्टॉक्स पर खरीदने, बेचने या होल्ड करने पर है दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-
BofAML ने NMDC पर न्यूट्रल रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 160 रुपये से घटाकर 146 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने जून में 20-25% कीमतें घटाई हैं। कंपनी ने आयरन ओर और लंप्स की कीमतें घटाई हैं। इस बार पिछले 10 दिन में कंपनी ने दूसरी बार कीमतें घटाई हैं। कंपनी ने आयरन ओर पर 50% एक्सपोर्ट ड्यूटी के बाद कीमतें घटाई हैं।
CITI ने CIPLA पर राय देते हुए शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 1170 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Teriparatide की जेनेरिक दवा अच्छा साबित होगी। कंपनी के प्रोडक्ट पाइपलाइन में अच्छा सुधार देखने को मिला है। कंपनी के मिड साइज जेनेरिक सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ की संभावना है। मिड साइज में अच्छे ग्रोथ से EPS में 3-5 का सुधार संभव है।
JEFFERIES की INFOSYS पर राय
JEFFERIES ने INFOSYS पर खरीदारी की रेटिंग दी है और उन्होंने शेयर का लक्ष्य 2050 रुपये से घटाकर 1830 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि FY23 में 11% और FY25 में 15% ग्रोथ का अनुमान है। US में बेरोजगारी दर घटने से ज्यादा ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। वहीं कंपनी के CEO का कार्यकाल 5 साल और बढ़ाने से भरोसा बढ़ेगा। कंपनी को सभी सेगमेंट में आगे अच्छी ग्रोथ की उम्मीद है। वहीं Bear केस में नतीजों में 5-7% डाउनसाइड रिस्क संभव है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )