NMDC के शेयर में 5 महीने से तेजी जारी, क्या अच्छे डिविडेंड की उम्मीद सहित इन वजहों से भाग रहा स्टॉक?

NMDC Share Price : एनएमडीसी के शेयर को चीन से मजबूत डिमांड की संभावनाओं, कीमतों में बढ़ोतरी और उसके स्टील बिजनेस के डिमर्जर से तगड़ा सपोर्ट मिल रहा है। यह शेयर एलआईसी के अपनी हिस्सेदारी में 2.07 फीसदी की कमी करने की खबर से भी सुर्खियों में है। एलआईसी की एनएमडीसी में हिस्सेदारी अब घटकर 13.69 फीसदी रह गई है, जो पहले 15.77 फीसदी के स्तर पर थी

अपडेटेड Jan 02, 2023 पर 2:20 PM
Story continues below Advertisement
पिछले तीन महीने में NMDC के शेयर 33 फीसदी मजबूती देखने को मिली है। स्टॉक ने अगस्त 2022 के बाद हर महीने में तेजी दर्ज की है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    NMDC Share Price : एनएमडीसी का शेयर सोमवार, 2 जनवरी बीएसई पर इंट्राडे में 2 फीसदी की मजबूती के साथ 126.15 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। सरकारी कंपनी के शेयर को चीन से मजबूत डिमांड की संभावनाओं, कीमतों में बढ़ोतरी और उसके स्टील बिजनेस के डिमर्जर से तगड़ा सपोर्ट मिल रहा है। यह शेयर एलआईसी (LIC) के अपनी हिस्सेदारी में 2.07 फीसदी की कमी करने की खबर से भी सुर्खियों में है। एलआईसी की एनएमडीसी में हिस्सेदारी अब घटकर 13.69 फीसदी रह गई है, जो पहले 15.77 फीसदी के स्तर पर थी। एनएमडीसी का शेयर दोपहर 1.30 बजे 1.79 फीसदी मजबूत होकर 125.30 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

    पिछले तीन महीने में शेयर 33 फीसदी मजबूती देखने को मिली है। स्टॉक ने अगस्त 2022 के बाद हर महीने में तेजी दर्ज की है।

    स्टील प्लांट का किया डिमर्जर


    अक्टूबर 2022 में कंपनी ने औपचारिक रूप से अपने नगरनार स्थित स्टील प्लांट का औपचारिक रूप से डिमर्जर कर दिया था, जिसे अब अलग कंपनी के रूप में लिस्ट कराया जाएगा। वित्त मंत्रालय ने दिसंबर में प्लांट के लिए शुरुआती बिड आमंत्रित की थीं और कंपनी में 50.79 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की पेशकश की थी।

    NMDC के शेयरों में उछाल, ब्रोकरेज को अभी और रिटर्न की उम्मीद, बढ़ाया टारगेट प्राइस

    बिड जमा करने की आखिरी तारीख 27 जनवरी, 2023 है। नुवामा रिसर्च (Nuvama Research) के मुताबिक, नया स्टॉक 35 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हो सकता है।

    ब्रोकरेज को मजबूत डिविडेंड की उम्मीद

    ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services) के मुताबिक, स्टील प्लांट पर होने वाला कोई भी अतिरिक्त कैपेक्स स्टील प्लांट की बैलेंसशीट पर आएगा और इसका माइनिंग बिजनेस पर कोई असर नहीं होगा। NMDC की माइनिंग बिजनेस के लिए कोई बड़ी पूंजी खर्च की योजना नहीं है। इसलिए, हम इसमें एक मजबूत डिविडेंड की उम्मीद करते हैं।

    स्टॉक के लिए एक अन्य पॉजिटिव फैक्टर इसके प्रोडक्शन में बढ़ोतरी रही है। NMDC का नवंबर में आयरन ओर प्रोडक्शन 36.1 लाख टन और 30.4 लाख टन की सेल्स की, जो बीते साल समान अवधि से 8 फीसदी और 5.5 फीसदी ज्यादा रहा।

    चीन के इस फैसले से मिल सकता है सपोर्ट

    ग्लोबल ब्रोकरेज जेफ्रीज (Jefferies) ने कहा, चीन ने प्रॉपर्टी मार्केट को सपोर्ट देने के लिए एक व्यापक योजना पेश की है और इकोनॉमी में स्थिरता लाने के लिए कोविड पॉलिसी को एक नई दिशा दी है।

    डिमांड बढ़ने के साथ ही कंपनी ने कीमतें भी बढ़ा दी हैं। सरकारी खनन कंपनी ने 30 नवंबर से कीमतें 300 रुपये बढ़ाकर 4,100 रुपये प्रति टन कर दी है, जो पहले 3,800 रुपये थी।

    ब्लूमबर्ग के मुताबिक, स्टॉक के लिए 16 ‘बाई’ कॉल्स, जबकि पांच ‘होल्ड’ की कॉल हैं। मोतीलाल ओसवाल ने शेयर के लिए 138 रुपये का टारगेट तय किया है।

    डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।