NMDC के शेयरों में उछाल, ब्रोकरेज को अभी और रिटर्न की उम्मीद, बढ़ाया टारगेट प्राइस

NMDC: इस समय यह स्टॉक NSE पर 115.20 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFS) को अभी इस शेयर में और बढ़त की उम्मीद है। इसके टारगेट प्राइस को 134 रुपये से बढ़ाकर 138 रुपये कर दिया गया है

अपडेटेड Dec 26, 2022 पर 1:36 PM
Story continues below Advertisement
नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NMDC) के शेयरों में आज 3.45 फीसदी की तेजी आई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NMDC) के शेयरों में आज 3.45 फीसदी की तेजी आई है। इस समय यह स्टॉक NSE पर 115.20 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFS) को अभी इस शेयर में और बढ़त की उम्मीद है। ब्रोकरेज फर्म ने इसके टारगेट प्राइस में बदलाव किया है और इसे 134 रुपये से बढ़ाकर 138 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि चीन का फिर से खुलना एनएमडीसी के लिए अच्छा संकेत है क्योंकि इससे वैश्विक स्तर पर लौह अयस्क की मांग बढ़ेगी।

    क्या है ब्रोकरेज फर्म की राय

    मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज का कहना है, "चीन में GDP ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए किए गए उपायों से हायर स्टील प्रोडक्शन और नतीजतन लौह अयस्क की मांग बढ़ने की उम्मीद है।" अक्टूबर 2022 में, NMDC ने औपचारिक रूप से अपने स्टील प्लांट को अलग कर दिया, जिसे अब अलग से लिस्ट किया जाएगा। MOFS का मानना है कि सरकार एनएमडीसी इस्पात संयंत्र में अपनी हिस्सेदारी का विनिवेश कर सकती है। ब्रोकरेज फर्म ने आगे कहा, "स्टील प्लांट पर अब कोई भी अतिरिक्त कैपिटल एक्सपेंडिचर माइनिंग बिजनेस का सहारा लिए बिना स्टील प्लांट की बैलेंस शीट के माध्यम से होगा। एनएमडीसी के पास माइनिंग बिजनेस के लिए बहुत बड़ा कैपिटल एक्सपेंडिचर पाइपलाइन नहीं है, इसलिए, हम एक मजबूत डिविडेंड की उम्मीद करते हैं।"


    Q2FY23 में 62 फीसदी गिरा नेट प्रॉफिट

    Q2FY23 में, कंपनी के कंसोलिडेटेज नेट प्रॉफिट में 62 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 885.65 करोड़ रुपये पर आ गया। इसका मुख्य कारण घरेलू लौह अयस्क की कीमतों में गिरावट थी। लेकिन चीन की रीओपनिंग के साथ, लौह अयस्क की मांग में उछाल आना तय है और MOFS के अनुसार कीमतें बढ़ जाएंगी। डीमर्जर के बाद कैपिटल एक्सपेंडिचर इंटेंसिव प्लान भी कम हो जाएंगी, और इस तरह ब्रोकरेज ने अपने FY23/24 EBITDA अनुमान को 3 प्रतिशत/4 प्रतिशत बढ़ा दिया है। इसने 138 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ स्टॉक को बाय रेटिंग दी है।

    (डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना देने के लिए है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार बाजार जोखिमों के अधीन है। पैसा लगाने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। मनीकंट्रोल इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।)

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।