NMDC Share Price : एनएमडीसी का शेयर सोमवार, 2 जनवरी बीएसई पर इंट्राडे में 2 फीसदी की मजबूती के साथ 126.15 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। सरकारी कंपनी के शेयर को चीन से मजबूत डिमांड की संभावनाओं, कीमतों में बढ़ोतरी और उसके स्टील बिजनेस के डिमर्जर से तगड़ा सपोर्ट मिल रहा है। यह शेयर एलआईसी (LIC) के अपनी हिस्सेदारी में 2.07 फीसदी की कमी करने की खबर से भी सुर्खियों में है। एलआईसी की एनएमडीसी में हिस्सेदारी अब घटकर 13.69 फीसदी रह गई है, जो पहले 15.77 फीसदी के स्तर पर थी। एनएमडीसी का शेयर दोपहर 1.30 बजे 1.79 फीसदी मजबूत होकर 125.30 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
