इस पेनी स्टॉक में Nomura Singapore ने खरीदी हिस्सेदारी, पिछले 1 साल में शेयर में दिखी 120% की तेजी

पिछले 1 साल में 120 प्रतिशत बढ़ने वाला ये मल्टीबैगर पेनी स्टॉक बीएसई पर लिस्टेड है

अपडेटेड Jun 06, 2022 पर 9:52 AM
Story continues below Advertisement
इस स्टॉक में पिछले 1 महीने में 45 प्रतिशत का उछाल दिखने पर सेबी ने कंपनी बोर्ड से स्पष्टीकरण मांगा है

Multibagger penny stock: ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेस ग्रुप नोमुरा सिंगापुर लिमिटेड ओडीआई (Nomura Singapore Limited ODI) ने पिछले 1 साल में 120 प्रतिशत की तेजी दिखाने वाले पेनी स्टॉक में स्टेक लिया है। Nomura Singapore ने वीरम सिक्योरिटीज लिमिटेड (Veeram Securities Ltd) में हिस्सेदारी खरीदी है। 30 देशों में कारोबार करने वाले वित्तीय फर्म ने कंपनी के 1,50,000 शेयर खरीदे हैं। इसी तरह, रेजोनेंस ऑपर्च्युनिटीज फंड मॉरीशस (Resonance Opportunities Fund Mauritius) ने बीएसई पर सूचीबद्ध इस शेयर में 1,03,000 शेयरों खरीदे हैं। पिछले एक साल में 120 प्रतिशत चढ़कर ये मल्टीबैगर पेनी स्टॉक की लिस्ट में शामिल हुआ है।

कंपनी मैनेजमेंट ने अपने एक्सचेंज कम्युनिकेशन में ग्लोबल फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट इंस्टिट्यूशंस से आये हुए निवेश के बारे में बताया। कंपनी ने कहा "सेबी (लिस्टिंग ऑब्लिगेशन्स एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स) रेगुलेशन, 2015 के रेगुलेशन 30 के संदर्भ में, हमें आपको यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि 30 देशों में कारोबार करने वाली नोमुरा सिंगापुर लिमिटेड ओडीआईने हमारी कंपनी में 1,50,000 शेयर खरीदें हैं। इसके अलावा रेजोनेंस अपॉर्चुनिटीज फंड मॉरीशस ने हमारे कंपनी में 1,03,000 शेयर खरीदे हैं।"

इस बीच Veeram Securities Ltd ने कंपनी को एनबीएफसी में बदलने की अपनी योजना के बारे में भारतीय एक्सचेंजों को सूचित किया है। कंपनी ने कहा "सेबी (लिस्टिंग ऑब्लिगेशन्स एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स) रेगुलेशन, 2015 के रेगुलेशन 30 के संदर्भ में 25 जून, 2020 को आयोजित बोर्ड बैठक में निर्णय के अनुसार कंपनी को एनबीएफसी में कन्वर्ट किया जायेगा। इसके अलावा बैंक लाइसेंस के लिए पात्रता प्राप्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की सूचना भी दी गई है।"


NMDC, CIPLA और INFOSYS पर जानिये दिग्गज ब्रोकरेजे हाउसेज की निवेश राय

Veeram Securities शेयर भाव का लेखा-जोखा

Veeram Securities भारतीय शेयर बाजार में मल्टीबैगर शेयरों में से एक है। पिछले एक महीने में यह पेनी स्टॉक 15.80 रुपये से बढ़कर 22.85 रुपये हो गया है। इस दौरान इसमें लगभग 45 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इससे सेबी का ध्यान इस स्टॉक पर गया और मार्केट रेग्युलेटर ने स्टॉक भाव में दिखी हुई हलचल के संबंध में तुरंत कंपनी के बोर्ड से स्पष्टीकरण मांगा है।

मिंट में छपी खबर के मुताबिक सेबी को जवाब देते हुए कंपनी ने कहा है कि कंपनी के शेयर की कीमत में उतार-चढ़ाव विशुद्ध रूप से बाजार की स्थितियों के कारण हुआ है और पूरी तरह से बाजार संचालित है। कंपनी का प्रबंधन किसी भी तरह से कीमत में इस तरह के उतार-चढ़ाव से जुड़ा नहीं है। कंपनी द्वारा निर्धारित समय में सभी प्रकार के अप्लीकेबल डिस्क्लोजर दिये गये हैं।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।