अब बैंकिंग शेयरों के हाथ में होगी बाजार की लीडरशिप, जानिए आज के टॉप पिक्स जिनमें इंट्राडे में हो सकती है जोरदार कमाई

Day trading guide for Thursday: 5paisa.com के रुचित जैन का कहना है कि बैंक निफ्टी इंडेक्स में रिलेटिव स्टेनर्थ से संकेत मिलता है कि यह सेक्टर अपनी लीडरशिर कायम रखेगा

अपडेटेड Jan 20, 2022 पर 10:50 AM
बाजार जानकारों का कहना है कि वर्तमान बाजार मार्केट में डाउन ट्रेन्ड जारी रहने के संकेत दे रहा है ।

Day trading guide for Thursday: बुधवार को लगातार दूसरे दिन भारतीय बाजारों में गिरावट देखने को मिली। कमजोर ग्लोबल संकेतों ने मार्केट सेटिमेंट पर असर डाला। जिसके चलते निफ्टी 174 अंक गिरकर 17,938 के स्तर पर बंद हुआ जबकि सेसेंक्स 656 अंक गिरकर 60,098 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि इस कमजोरी के बीच बैंक निफ्टी ने रिकवरी दिखाई और 38000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुआ।

बाजार जानकारों का कहना है कि वर्तमान बाजार मार्केट में डाउन ट्रेन्ड जारी रहने के संकेत दे रहा है । एक के बाद एक दो कारोबारी सत्रों में लॉन्ग बियर कैंडल का फॉर्मेशन निफ्टी में पिछले 22-23 सत्रों के तेजी के बाद ट्रेन्ड रिवशल का संकेत दे रहा है।

आज इंट्राडे में बाजार में क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए HDFC Securities के नागराज शेट्टी ने कहा कि निफ्टी का ट्रेन्ड सुस्ती का बना हुआ है। 18350 के हाई पर शॉर्ट टर्म रिवरशल की पृष्टि हुई है और डेली टाइम फ्रेम चार्ट पर बियरिश पैंटर्न बना हुआ है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 17,700 to 17,650 का लेवल काफी अहम होगा औऱ यहां से आने वाली किसी पुलबैक रैली को 18100 के स्तर पर रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।


NIFTY और BANK NIFTY की वीकली एक्सपायरी पर रहेगी आज बाजार की नजर, जानिए क्या कहते है एक्सपर्ट्स

5paisa.com के रुचित जैन का कहना है कि बैंक निफ्टी इंडेक्स में रिलेटिव स्टेनर्थ से संकेत मिलता है कि यह सेक्टर अपनी लीडरशिर कायम रखेगा उसको ध्यान में रखते हुए शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स को बैंकिंग सेक्टर के चुनिंदा क्वालिटी शेयरों पर नजर रखना चाहिए।

यहां हम आपको दे रहें है दिग्गजों के सुझाए ऐसे 6 स्टॉक जिनमें इंट्राडे में हो सकती है जोरदार कमाई

Choice Broking के सुमीत बगड़िया का इंट्राडे कॉल्स

Gujarat Gas: वर्तमान स्तर पर खरीदें , टार्गेट 715-725 रुपये, स्टॉपलॉस 675 रुपये

United Phosphorus Ltd or UPL: वर्तमान स्तर पर खरीदें , टार्गेट 830-840 रुपये, स्टॉपलॉस 790 रुपये

Profitmart Securities के अविनाश गोरक्षकर की इंट्राडे कॉल्स

State Bank of India or SBI: 516 रुपये के स्तर पर खरीदें, टार्गेट 530 रुपये, स्टॉपलॉस 507 रुपये

Tata Motors: 521 रुपये के स्तर पर खरीदें, टार्गेट 537 रुपये, स्टॉपलॉस 513 रुपये

IIFL Securities के अनुज गुप्ता की इंट्राडे कॉल्स

Indian Oil Corporation or IOC: 124 रुपये के स्तर पर खरीदें, टार्गेट 130 रुपये, स्टॉपलॉस 120 रुपये

GMR Infrastructure: 43 रुपये के स्तर पर खरीदें, टार्गेट 49 रुपये, स्टॉपलॉस 40 रुपये

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।