Nifty and BANK Nifty weekly expiry Today: कल वीकली एक्सपायरी से एक दिन पहले बाजार नर्वस नजर आया। आज बाजार में गिरावट का दिन रहा और सेंसेक्स निफ्टी 1 परसेंट की गिरावट के साथ बंद हुए। कल के कारोबार में IT शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही जबकि प्राइवेट बैंक और FMCG शेयरों ने दबाव बनाने का काम किया। इसके अलावा पावर, ऑटो, तेल गैस शेयरों में भी खरीदारी का रुझान था। बैंक निफ्टी में गिरावट के बावजूद आज सरकारी बैंकों ने अच्छा प्रदर्शन किया। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स निचले स्तरों से सुधरकर बंद हुए।
ऐसे में आज होने वाली NIFTY और BANK NIFTY की WEEKLY EXPIRY पर बाजार की नजर रहेगी। सीएनबीसी-आवाज ने निफ्टी और बैंकनिफ्टी के वीकली एक्सयपायरी पर एक्सपर्ट्स के बीच पोल कराया है। आइए डालते है एक नजर और जानते है कि एक्सपर्ट्स किन स्तरों पर एक्सपायरी को देख रहे है।
वहीं बैंक निफ्टी के वीकली एक्सपायरी पर किए गए पोल में शामिल 60 फीसदी ट्रेडर्स के मुताबिक 38000-37700 के बीच बैंक निफ्टी की एक्सपायरी हो सकती है।पोल में शामिल 40 फीसदी ट्रेडर्स का मानना है कि बैंक निफ्टी की वीकली एक्सपायरी 38300-38000 के बीच कट सकती है।