Get App

Nykaa के इनसाइडर्स ने स्टॉक्स में बिकवाली के बीच 1.9 करोड़ डॉलर के शेयर्स बेचे

विक्रेताओं में मुख्य वित्तीय अधिकारी, मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी और उपाध्यक्ष सहित शीर्ष प्रबंधन शामिल रहे

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 24, 2022 पर 11:35 AM
Nykaa के इनसाइडर्स ने स्टॉक्स में बिकवाली के बीच 1.9 करोड़ डॉलर के शेयर्स बेचे
अग्रवाल, सूरी, छाबड़ा, पारिख और ग्रोवर के पास अभी भी Nykaa में 0.05-0.38 प्रतिशत हिस्सेदारी बची है

ई-कॉमर्स ब्यूटी प्रोडक्ट्स वाली दिग्गज कंपनी नायका (Nykaa) के संचालक FSN E-Commerce Ventures के इनसाइडर्स ने पिछले हफ्ते शेयर में तीव्र बिकवाली के बीच 19 मिलियन डॉलर (या 139 करोड़ रुपये) के शेयर बेच दिये ये जानकारी बीएसई के आंकड़ों से पता चली है। नायका में शीर्ष ब्रास वाले इनसाइडर्स ने कंपनी के 984,528 शेयर 1,424 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेंचे। ये भाव आईपीओ मूल्य 1,125 रुपये प्रति शेयर से 27 प्रतिशत प्रीमियम पर हैं।

शेयर बेचने वाले विक्रेताओं की सूची में मुख्य वित्तीय अधिकारी अरविंद अग्रवाल (Chief Financial Officer Arvind Agarwal), मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी संजय सूरी (Chief Technology Officer Sanjay Suri), प्राइवेट लेवल ब्यूटी ब्रांड्स के सीईओ रीना छाबड़ा (CEO of private label beauty brands Reena Chhabra), सीईओ नायकमन निहिर पारिख (CEO NykaaMan Nihir Parikh) और वाइस प्रेसिडेंट नेहा ग्रोवर (Vice President Neha Grover) शामिल हैं।

फिर भी अग्रवाल, सूरी, छाबड़ा, पारिख और ग्रोवर की अभी भी कंपनी में 0.05-0.38 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी के शीर्ष प्रबंधन को Nykaa के employees’ stock option program के तहत कंपनी के इक्विटी शेयर आवंटित किए गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें