Get App

Nykaa के शेयरों में बोनस के लिए एक्स-डेट होने से पहले गिरावट, इनवेस्टर्स के लिए जानना जरूरी हैं ये डिटेल

Nykaa Bonus Share : नायका की पेरेंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स के शेयर 10 नवंबर, 2022 को यानी रिकॉर्ड डेट से एक दिन पहले अपने बोनस शेयरों के लिए एक्स-बोनस हो जाएंगे

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Nov 09, 2022 पर 10:09 AM
Nykaa के शेयरों में बोनस के लिए एक्स-डेट होने से पहले गिरावट, इनवेस्टर्स के लिए जानना जरूरी हैं ये डिटेल
Nykaa ने इलिजिबल शेयरधारकों को 5:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दी है

Nykaa Bonus Share Record Date: नायका की पेरेंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स (FSN E-Commerce Ventures) के शेयर 10 नवंबर, 2022 को यानी रिकॉर्ड डेट से एक दिन पहले अपने बोनस शेयरों के लिए एक्स-बोनस हो जाएंगे। कंपनी ने 1:5 के रेश्यो में इक्विटी शेयरों पर बोनस शेयर का ऐलान किया है।

Nykaa ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया, हमने 3 अक्टबूर को भेजे एक लेटर में बताया था कि कंपनी के बोर्ड ने इलिजिबल शेयरधारकों को 5:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दी है। बोर्ड ने अब बोनस शेयर के लिए योग्य शेयरधारक तय करने की तारीख 11 नवंबर 2022 तय की है।

कब है Nykaa की एक्स-बोनस डेट

नायका के बोर्ड ने बोनस शेयर जारी करने के लिए 11 नवंबर को रिकॉर्ड डेट तय किया है। इसका मतलब है कि यह शेयर एक दिन पहले यानी 10 नवंबर से एक्स-बोनस के तौर पर कारोबार करने लगेगा। कंपनी ने पहले 3 नवंबर की रिकॉर्ड डेट तय की थी, लेकिन बाद में इसे एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें