MORGAN STANLEY ने आज बैंकिंग सेक्टर के कुछ शेयरों पर अपना नजरिया पेश किया। उन्होंने बैंकिंग में प्राइवेट सेक्टर बैंकों के शेयर पर अपना फोकस बढ़ाते हुए उस निवेश रणनीति की रिपोर्ट पेश की है। ब्रोकरेज ने दिग्गज प्राइवेट बैंक एक्सिस बैंक (Axis Bank), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) और फेडरल बैंक (Federal Bank) विविध रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है।
MS ने Axis Bank पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके लिए 1000 का टारगेट प्राइस तय किया है। उनका कहना है कि अनुकूल लोन मिक्स के साथ हायर रेट्स की वजह से मार्जिन बढ़ सकती है। वहीं लो ग्रोथ विजब्लिटी में सुधार जारी है। इसकी एसेट क्वालिटी भी अच्छी बनी रहेगी। सिटी के अधिग्रहण पर प्रगति उम्मीदों के अनुरूप रही है।
MS की Kotak Mahindra Bank पर राय
MS ने Kotak Mahindra Bank पर राय देते हुए इस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके लिए 2,215 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। उनका कहना है कि इस लोन ग्रोथ मजबूत बनी रह सकती है। लो मिक्स हायर-मार्जिन सेगमेंट की ओर शिफ्ट हो रहा हौ और अच्छी प्रगति कर रहा है। इसकी कॉस्ट ग्रोथ ऊंची रह सकती है। इसकी कंपटीटिव इंटेंसिटी मैनेजबल लग रही है। बैंक का डिपॉजिट ग्रोथ की गति पर मुख्य फोकस है।
MS की Federal Bank पर राय
MS ने Federal Bank पर राय देत हुए इस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके लिए 155 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। उनका कहना है कि इस बिजनेस मोमेंटम कई वर्षों के बाद मजबूत और सर्वश्रेष्ठ बना हुआ है। इसकी क्रेडिट लागत अगले कुछ वर्षों में सौम्य बनी रह सकती है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)