दिग्गज एफएमसीजी कंपनी आईटीसी (ITC) ने पहली तिमाही में अच्छे नतीजे पेश किये। पहली तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा 38% बढ़कर 4169 करोड़ पहुंच गया। जबकि कंपनी की आय 42% बढ़कर 17,290 करोड़ रुपये रही। कंपनी के सिगरेट सेगमेंट से रेवेन्यू में 29% का इजाफा हुआ। होटल सेगमेंट में कमाई तीन गुना हुई। हालांकि इस दौरान कंपनी की मार्जिन फ्लैट रही।
इस कंपनी के अच्छे नतीजों के बाद आज बाजार में इस शेयर को लेकर पॉजिटिव रुझान दिखाई दिये। जिसकी वजह से शेयर में तेजी का रुख नजर आया। बाजार शुरू होते ही इसमें उछाल देखने को मिला। आज एनएसई पर सुबह 11.06 बजे आईटीसी का शेयर 0.88 प्रतिशत की तेजी या 2.70 रुपये चढ़कर 310.20 रुपये पर कारोबार करता हुआ नजर आया। वहीं विदेशी ब्रोकरेज हाउस ने इसके नतीजों से खुश होकर इसका टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया है।
JP MORGAN की ITC पर निवेश रणनीति
JP MORGAN ने ITC पर निवेश रणनीति बताते हुए कहा कि हमने इस स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके साथ ही इस शेयर के लिए टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 350 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। उनका कहना है कि कंपनी के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। कंपनी ने हर सेगमेंट में हर लिहाज से दमदार प्रदर्शन किया है। वहीं वॉल्यूम रिकवरी आने से सिगेरट EBIT में 29% की ग्रोथ भी देखने को मिली है। कंपनी का नॉन एफएमसीजी डिविजन, पेपर, होटल और एग्री में अच्छी EBIT growth के साथ बढ़िया प्रदर्शन देखने को मिला।
CLSA की ITC पर निवेश रणनीति
CLSA ने ITC पर निवेश रणनीति बताते हुए इस पर आउटपरफॉर्म की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य को बढ़ाकर 330 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के रेवेन्यू और मार्जिन में मजबूत रिकवरी नजर आई है। कंपनी के सिगरेट कारोबार में 25% की वॉल्यूम ग्रोथ देखने को मिली है। वहीं 74% पर मार्जिन स्टेबल दिखी है। कंपनी ने FY23-24CL का अर्निंग अनुमान 8% बढ़ाया है।
आज बाजार बंद होने के समय ITC का शेयर एनएसई पर 0.80 प्रतिशत या 2.45 रुपये बढ़कर 309.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)