Share Market: शेयरों में इंट्राडे कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर रखें नजर, खबर के दम पर भर सकते है उड़ान

यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर

अपडेटेड Sep 09, 2022 पर 9:35 AM
खबरों के दम पर इन शेयरों में दिखेगा एक्शन

Stocks In News Today: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

KRBL/ LT FOODS/KOHINOOR FOODS पर फोकस

चावल कंपनियों के शेयरों में आज एक्शन दिख सकता है । भारत सरकार ने विभिन्न ग्रेड के चावलों के निर्यात पर 20% एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने स्थानीय मार्केट में चावल की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाया है। बता दें कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा चावल एक्सपोर्टर है। वहीं उत्पादन के मामले में यह चीन के बाद दूसरे नंबर पर है।


भारत का चावल के ग्लोबल ट्रेड में 40 फीसदी की हिस्सेदारी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश ने वित्त वर्ष 2021-22 में 2.12 करोड़ टन चावल का निर्यात किया, जिसमें से 39.4 लाख टन बासमती चावल था। इसी अवधि में देश ने 6.11 अरब डॉलर मूल्य के गैर-बासमती चावल का भी निर्यात किया।

Samvardhana Motherson पर फोकस

DICV (Daimler India Commercial Vehicles ) की फ्रेम मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को Motherson खरीदेगी

PNC Infratech को बड़ा ऑर्डर

कंपनी को NHAI से 1,458 करोड़ रुपेय का ऑर्डर मिला है। सोनौली से गोरखपुर के बीच 4 लेन रोड के लिए ऑर्डर मिला है। अगले 2 साल में प्रोजेक्ट पूरा होने की उम्मीद है।

Ambuja Cement, ACC पर फोकस

Ambuja Cement, ACC का ओपन ऑफर आज बंद होगा। Ambuja Cem में 51.63 करोड़ शेयर के लिए टेंडर प्राइस 385 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। Ambuja Cem में 4.89 करोड़ शेयर के लिए टेंडर प्राइस 385 रुपये प्रति शेयर है।

Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

 

Alkem Lab पर फोकस

Tolvaptan Drug के लिए US FDA से मंजूरी मिली है। शरीर में सोडियम के स्तर को सामान्य करने की दवा है।

फोकस में होटल शेयर

नई विदेशी व्यापार नीति के तहत होटल को इन्सेटिव संभव है।SVCS Export Promotion Council ने अनुमान जताया है कि FY23 में ट्रैवल सेक्टर में दमदार रिकवरी हो सकती है।

Interglobe Aviation में बडी ब्लॉक डील

राकेश गंगवाल ने 54 लाख शेयर 1886-1890.75 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे है जबकि शोभा गंगवाल ने करीब 52 लाख शेयर 1895-1901रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे है।

Century Enka में फंड एक्शन

LIC में Century Enka में 2.04% हिस्सेदारी बेची है। LIC में Century Enka का हिस्सा घटकर 3.45% रहा है।

Kaveri Seed में फंड एक्शन

Massachussets Institute ने कंपनी के 1 लाख शेयर खरीदे है। Massachussets Institute का हिस्सा बढ़कर 5.13% हुआ है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।