एक एक्सपर्ट ने सिर्फ 3 दिनों में 14% और दूसरे ने 7% का रिटर्न कमाया, जानिये किन स्टॉक्स पर आज इन्होंने लगाया दांव

खिलाड़ी नंबर 1 खेल में जानिये इस हफ्ते में कमाई के लिए किन स्टॉक्स पर हैं खिलाड़ियों की नजर

अपडेटेड Aug 04, 2022 पर 1:00 PM
Story continues below Advertisement
विभोर वार्ष्णेय के सुझाये कॉल्स ने तीसरे दिन की समाप्ति पर 14% का रिटर्न दिया

सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में नये हफ्ते में 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते Vighnahara Investment के विभोर वार्ष्णेय, Angel One के समीत चव्हाण और wavesstrategy.com के आशीष कयाल के बीच मुकाबला होगा। पूरे कारोबारी हफ्ते के दौरान इसमें कोई भी जीते लेकिन इनके सुझावों और अपनी सूझ-बूझ से आप चाहें तो पैसा बना सकते हैं।

KHILADI TOP CALLS Day - 3

तीसरे दिन की विभोर वार्ष्णेय की हिट कॉल DEVYANI INTL रही जिसने 2% का रिटर्न दिया

तीसरे दिन की समीत चव्हाण की हिट कॉल NEW INDIA ASSURANCE रही जिसने 3% का रिटर्न दिया


तीसरे दिन की आशीष कयाल की हिट कॉल GIC रही जिसने 2.2% का रिटर्न दिया

KHILADI DAY-3 RETURN

तीसरे दिन की समाप्ति पर विभोर वार्ष्णेय के सुझाये कॉल्स ने 14.43% का रिटर्न दिया

तीसरे दिन की समाप्ति पर समीत चव्हाण के सुझाये कॉल्स ने 2.32% का रिटर्न दिया

तीसरे दिन की समाप्ति पर आशीष कयाल के सुझाये कॉल्स ने 6.65% का रिटर्न दिया

एक्सपर्ट्स द्वारा सुझाये गये आज के कमाई वाले स्टॉक्स

Vighnahara Investment के विभोर वार्ष्णेयका कमाईवाला स्टॉकः BUY Kalpataru Power

Stocks to Watch Today: आज सुर्खियों में रहने वाले ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, वोडाफोन आइडिया, इंटरग्लोब एविएशन और अन्य स्टॉक्स

विभोर ने कहा कि इसमें 378 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 410 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 368 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

Angel One के समीत चव्हाण का कमाईवाला शेयरः BUY APL Apollo Tubes

समीत ने इस स्टॉक में 1020 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 978 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1150 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

wavesstrategy.com के आशीष कयाल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Borosil Renewables

आशीष ने कहा कि इस स्टॉक में 645 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 710 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 626 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।