पेटीएम (Paytm) के शेयरों में पिछले 1 हफ्ते से ज्यादा की अवधि से तेजी देखने को मिल रही हैं। यह फिनटेक स्टॉक पिछले 5 कारोबारी सत्रों में 20 फीसदी से ज्यादा भागा है। आज के कारोबारी सत्र में पेटीएम का शेयर करीब 11 रुपये प्रति शेयर की बढ़त के साथ खुला था। इसके बाद इसने एनएसई पर 657.40 रुपये प्रति शेयर का इंट्राडे हाई लगाया। पिछले 1 हफ्तों में पेटीएम का शेयर 535 रुपये से बढ़कर 645 रुपये के आसपास आ गया है। यानी पिछले 1 हफ्ते में यह शेयर करीब 21 फीसदी भागा है।
